Home
Mobile

एचटीसी के आने वाले विंडो 8 स्‍मार्टफोन में दिए गए 5 बेहतरीन फीचर

एचटीसी और माइक्रोसॉफ्ट मिलकर जल्‍द दो नए विंडो 8 स्‍मार्टफोन लांच करने वाले हैं। कंपनी के अनुसार नए फोन नंवबर तक बाजार में लांच कर दिए जाएंगे। ब्राइट कलर के नए फोन विंडो फोन 8 एक्‍स और विंडो फोन 8एस के नाम से लांच किए जाएंगे। लेकिन इसी दौरान खबर मिल रही है नोकिया भी दो नए विंडो 8 स्‍मार्टफोन बाजार में लांच करेगा। एचटीसी के अनुसार नए फोन टी मोबाइल, वेरिजॉन और एटी एंड टी, यूएस के तीन सर्विस प्रोवाइडरों द्वारा बाजार में उतारा जाएगा।

डिजाइन

विंडो 8 एक्‍स और 8 एस का डिजाइन यूनी बेस्‍ड है। देखने में दोनों फोन काफी थिन लगते हैं। जिसमें से 8 एक्‍स बाजार में केलिफोर्निया ब्‍लू, ग्रेफाइट ब्‍लैक, फ्लैम रेड, लाइम लाइट यैलो कलर ऑप्‍शन के साथ बाजार में लांच किया जाएगा। जबकि 8 एस में डॉमिनो, फियस्‍टा, अटलांटिक ब्‍लू और हाई राइज ग्रे कलर ऑप्‍शन के साथ बाजार में मिलेगा।

कैमरा

पहली बार एचटीसी अपने फोन में 2.1 मेगापिक्‍सल के साथ अल्‍ट्रा वाइड एंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा देगा जिसकी मदद से एक साथ 4 लोगों की फोटो कैपचर की जा सकती है। इसके अलावा रियर में 8 मेगापिक्‍सल का सीएमओएस सेंसर दिया गया है जो 1080 पिक्‍सल की वीडियो कैपचरिंग करता है। फोन में एक नया फीचर दिया गया है जिसकी मदद से अगर आपका फोन लॉक है तब भी आप फोटो कैपचरिंग कर सकते हैं।

बीट्स ऑडियो क्‍वालिटी

फोन में बीट्स ऑडियो साउंट क्‍वालिटी दी गई है, इसके साथ 3.5 एमएम जैक, स्‍पीकर, नया ऑडियो एप्‍लीफायर जैसे कई ऑडियो फीचर मौजूद है। फोन में गेम खेलते समय यूजर को एक अलग अनुभव मिलता है।

डिस्‍प्‍ले

नए विंडो 8 स्‍मार्टफोन में 4.3 इंच एचडी सुपर एलसीडी 2 स्‍क्रीन दी गई है, स्‍क्रीन में गोरिल्‍ला ग्‍लास का प्रयोग किया गया है जिससे इसमें खरोंच लगने का कोई डर नहीं है। दूसरे विंडो फोन 8एस में ब्राइट सुपर एलसीडी 4 इंच स्‍क्रीन दी गई है जो यूजर को बेहतर व्‍यू प्रोवाइड करती है।

कहां कहां मिलेगा

एचटीसी का विंडो 8 एक्‍स और 8एस स्‍मार्टफोन नवंबर तक बाजार में आ जाएगा। एसटीसी ब्‍लॉग के अनुसार नए फोन 50 से अधिक देशों में मिलेगा। कंपनी ने अभी नए फोन की कीमत के बारे कोई भी धोषणा नहीं की है लेकिन एचटीसी ब्‍लॉग ने फोन की कीमत (10,876 रुपए) $199.99 के आसपास बताई जा रही है। अब भारत में एचटीसी के नए विंडो 8 स्‍मार्टफोन कब आएंगे इसके बारे में अंदाजा लगाना मुश्‍किल है।

देखें वीडियो:  कैसे है एचटीसी के नए विंडो 8 स्‍मार्टफोन 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X