Home
Mobile

जल्‍द आ रहा है लेडीज स्‍मार्टफोन एचटीसी ब्‍लिस

By Super
जल्‍द आ रहा है लेडीज स्‍मार्टफोन एचटीसी ब्‍लिस
माइक्रोमैक्‍स ने कुछ समय पहले क्‍यू 55 ब्‍लिंग के नाम से स्‍लाइड फोन बाजार में लांच किया था जो खास तौर से महिलाओं को ध्‍यान में रखकर कंपनी ने बाजार में उतारा था। ताईवान की कंपनी एचटीसी जल्‍द महिलाओं को ध्‍यान में रखकर नया फोन बाजार में जल्‍द लांच करने वाली है। एचटीसी ब्लिस के नाम के इस नए फोन में कई स्‍मार्ट फीचर दिए गए होगें।

एचटीसी का ब्‍लिस देखने में काफी स्‍लीक और हल्‍का फोन है। एचटीसी डिजा़यर जेड के मुकाबले नए ब्‍लिस के किनारे काफी पतले होंगे। नए ब्‍लिस में स्‍क्रीन वॉलपेपर काफी शानदार हैं। अगर आप जिम जाने की शौकीन है या फिर अपने खान पान का ध्‍यान रखना चाहतीं है तो नए ब्‍लिस में कैलोरी काउटिंग और डायट चार्ट जैसे साफ्टवेयर पहले से लोडेड है जो आपकी पर्सनल फिटनेस में काफी मदद कर सकते हैं।

आधिकारिक तौर पर एचटीसी ब्‍लिस के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी गई है मगर सुनने में आ रहा है ब्‍लिस नए कैंडीबार डिजायन का होगा जिसकी टच स्‍क्रीन में लाइट सेंसर और प्राक्‍सीमिटी सेंसर के फीचर दिए गए होंगे। 800 मेगाहर्ज का एंड्राएड 2.3 सिंगलकोर प्रोसेसर में अच्‍छे रेज्‍यूलूशन का कैमरा दिया गया होगा। कंपनी ने वीडियो कालिंग को ध्‍यान में रखते हुए रियर कैमरे का आप्‍शन होगा।

नए ब्‍लिस में वाईफाई, 802.11बी/जी/एन ब्‍लूटूथ से फास्‍ट इंटरनेट कनेक्‍टीविटी मिलेगी। 3.5 एमएम जैक के साथ आप इसे एक्‍सटर्नल स्‍पीकर से अटैच कर सकते हैं। अन्‍य स्‍मार्टफोन की तरह नए ब्लिस में फेसबुक, ट्विटर, मॉय स्‍पेस जैसे फीचर होगें जो आजकल हर स्‍मार्टफोन में आम हो गए हैं। कंपनी ने एचटीसी ब्लिस के लाचिंग की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्‍मीद है जल्‍द ही कंपनी बाजार में अपना शानदार फोन लांच कर देगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X