दुनियां का पहला टैगरा 3 प्रोसेसर स्मार्टफोन

बताया जा रहा है कि एचटीसी अपने इस स्मार्टफोन में टैगरा 3 क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तमाल करने जा रही है। अगर यह बात सच होती है तो एचटीसी ऐज दुनियां का ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें टैगरा 3 प्रोसेसर लगा होगा। एचटीसी के इस शानदार कार्य ने दुनियां भर के हर स्मार्टफोन निर्माताओं के लिए कडा मुकाबला खड़ा कर दिया है।
चलिए जानते हैं कि आखिर यह क्वाड कोर प्रोसेसर है क्या और यह क्या काम कर सकता है? यह एक मल्टी कोर प्रोसेसर है जिसमें कई तरह के अन्य प्रोससर एक साथ काम कर सकते हैं। इसकी एक और खास बात यह है कि कोई भी ऐप्लीकेशन चलाते वक्त स्पीड में किसी भी प्रकार की कोई सम्सया नहीं होगी भले ही आप एक साथ कितने ही प्रोग्राम क्यों ना चला रहें हों। यह फोन मल्टीटास्किंग करने के लिए ही बनाया गया है।
प्राप्त जानकारियों से पता चला है कि इस स्मार्टफोन की मोटाई केवल 10 एमएम ही है और इसका डिसप्ले 4.7 इंच का होगा। फोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 4.0 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो कि एक लेटेस्ट वर्जन है। सिस्टम की मैमोरी 1 जीबी की होगी जो कि एक स्मार्टफोन के हिसाब से काफी है।
एचटीसी में आपको पूरे 8 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा मिल जाएगा जिससे आप वीडीयो भी रिकार्ड कर सकते हैं। फोन में 32 जीबी की इंटरनेल मेमोरी के साथ ही ब्लूटूथ का 4 वर्जन होगा। स्मार्टफोन में एचएसडीपीए का भी ऑपशन होगा जिसकी स्पीड 21 एमबीपीएस बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो आपको तेज़ ब्राउसिंग करने में आसानी हो जाएगी। इस मोबाइल में बीट ओडियो का भी फीचर है जो आपको साफ और धमाकेदार साउंड क्वालिटी देगा। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन साल के शुरू में बाजार में आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications