भारत में भी जल्द उपलब्ध होगा एचटीसी का इवो डिजाइन स्मार्टफोन

एचटीसी ईवो में 4 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 540 x 960 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। ज्यादातर एचटीसी फोन की सक्रीन में अच्छा रेज्यूलूशन दिया गया है, इवो डिजाइन में भी यूजर को अच्छी क्वालिटी की पिक्चर मिलती है। हैससेट का लुक देखने में काफी स्मार्ट है इसके अलावा इर्वा डिजाइन को कैरी करना भी बेहद आसान है क्योंकि इसका भार 147 ग्राम है जो अन्य फोन के मुकाबले ज्यादा भारी नहीं है। स्क्रीन में अतिरिक्त फीचरों के साथ प्राक्सीमिटी और लाइट सेंसर की सुविधा दी गई है।
फोन में इनबिल्ड एंड्राएड का 2.3.3 वर्जन का आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो सिंगल कोर एमएसएम 8655 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में दिया गया प्रोसेसर 1200 मेगा हर्ट की पावर फोन को प्रोवाइड करता है। एचटीसी इवो डिजाइन में 768 एमबी की रैम कैपेसिटी के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है जो 1280 x 720 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। वीडियो चैटिंग के लिए फोन में 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है ।
जाहिर सी बात है अगर फोन में ऑडियो और वीडियो के कई फार्मेंट दिए गए है तो इवो डिजाइन में मैमोरी स्पेस भी काफी होना चाहिए। ज्यादा डेटा सेव करने में लिए डिजाइन में 32 जीबी की एक्पेंडेबल मैमोरी ऑप्शन मौजूद है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में एक अच्छे स्मार्टफोन के सभी फीचर मौजूद है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल इवो डिजाइन की कीमत के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है। कंपनी के अनुसार भारत में जल्द इवो डिजाइन को आकर्षक कीमत में लांच कर दिया जाएगा।
एचटीसी इवो डिजाइन के फीचरों पर एक नजर
- लाइट सेंसर, प्राक्सिमिटी सेंसर
- 540 x 960 पिक्सल सपोर्ट
- 147 ग्राम भार
- 2.3.3 एंड्राएड आपरेटिंग सिस्टम
- 1200 मेगाहर्ट का क्वॉलकॉम एमएसएम 8655 प्रोसेसर
- 5 मेगापिक्सल कैमरा,
- 4 इंच की टच स्क्रीन
- 280 x 720 पिक्सल सपोर्ट
- 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
- ऑटो फोकस की सुविधा
- एमपी 3, एमपीईजी और एफएम रेडियो
- 4जी कनेक्टीविटी
- जीपीएस की सुविधा
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मौमारी ऑपशन
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी पोर्ट
- ब्लूटूथ, वाईफाई
- 1520 एमएएच लीथियम ऑयन बैटरी
- 6 घंटे का टॉक टाइम
- डिजिटल कंपास, एसेलरोमीटीर सेंसर


Click it and Unblock the Notifications








