एचटीसी हीरो एस है सच का हीरो

एचटीसी ने जल्द ही एक और स्मार्टफोन लांच करने की सोंची है जिसका नाम एचटीसी हीरो एस है। फोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट के प्रोसेसर पर रन करता है। डिवाइस में 4 जीबी की इंटरनेल मेमोरी के अलावा 768 एमबी का रैम भी लगा हुआ है।
आप अपनी सुविधा के अनुसार फोन की मेमोरी 32 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड स्लाट के दा्रा बढा भी सकते हैं। इसकी शानदार डिजाइन काफी खूबसूरत है जिसका डिस्सपले साइज़ 4 इंच की एलसीडी टच स्क्रीन है, जिसका रेजूलूशन 540 x 960 पिक्सल है। अगर कैमरे की बात करें तो इसका 5 मेगा पिक्सल और 1.3 मेगा पिक्सल कैमरा काफी शानदार है। जिसमें ऑटो फोकस और फ्लैश की सुविधा दी गई है।
कनैक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ का 3 वर्जन दिया गया है। वायरलेस स्टीरियो हेडसेट के लिए ए2डीपी का कनैक्शन दिया गया है। डाटा कनैक्शन के लिए फोन में यूएसबी और वाईफाई भी लगा है। स्मार्टफोन का आकार 121.5 x 61.9 x 11.8 एमएम और भार 130 ग्राम है। यह फोन हर तरह के ऑडियो और वीडियो प्लेयर के फारमैकट को सपोर्ट करेगा। इसमें 3.5 का शानदार ऑडियो जैक भी लगा हुआ है। ब्राउसिंग के लिए इसमें एचटीएमएल और फ्लैश की सुविधा दी गई है।
फोन में 1520 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 7.35 घंटे टॉक टाइम के साथ 456 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। फिलहाल सूत्रों दा्रा कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications