एचटीसी ने पेश किया नया बजट स्मार्टफोन डिजायर 630
ताईवानी कंपनी एचटीसी ने पिछले महीने ही अपने नए फोन डिजायर 630 से पर्दा उठाया था। हालाँकि तब फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब एचटीसी ने इस फोन की सेल शुरू कर दी है। यह फोन आपको कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर 14,990 रुपए की कीमत में मिलेगा।

कंपनी ने इसे अपनी साईट पर लिस्ट कर दिया है। यह फोन स्ट्रेट्स वाइट और ग्रेफाइट ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। लुक्स में यह फोन काफी शानदार है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन की जानकारी सबसे पहले इस साल के एमडब्ल्यूसी में दी थी।

फोन के खास फीचर्स-
फोन में 5 इंच का सुपर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है।
फोन में 1.6GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन की रैम 2 जीबी की है और इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर बेस्ड एचटीसी सेंस 7यूआई पर काम करता है। इसमें दो नैनो सिम का ऑप्शन भी दिया है।

फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे में बीएसआई सेंसर दिया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications