Home
Mobile

एचटीसी के इवो में देखें 3डी मूवी

By Super
एचटीसी के इवो में देखें 3डी मूवी
टीवी में तो थ्रीडी का मजा आप ने लिया ही होगा मगर अब आप अपने मोबाइल में थ्रीडी मूवी और वीडियों को देख सकेंगे। एचटीसी ने कई शानदार फीचरों से लैस ईवो 3डी नाम से 3डी मोबाइल बाजार में लांच कर दिया है। हाल ही में एलजी ने भी अपना ऑप्टिमस 3डी फोन लांच कर चुका है मगर एचटीसी के इवो 3डी में आप बिना चश्‍मे के स्‍क्रीन में 3डी का मजा ले सकते है।

नए इवो 3डी में 4.3 इंच की स्‍क्रीन दी गई है साथ में फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन के 1.2 गीगा हर्ट्ज ड्युअल कोर प्रोसेसर पर चलता है जो इसे दमदार परफार्मेंस देता है। 3डी पिक्‍चर को कैप्‍चर करने के लिए ईवो में 5 मेगापिक्‍सल के दो कैमरे दिए गए है जो 2 मेगापिक्‍सल के रेज्‍यूलूशन के साथ 30 फ्रेम प्रति सेंकेंड की गति से दो पिक्‍चर को मिलाकर एक थ्रीडी पिक्‍चर तैयार करते हैं।

मैमोरी की बात करें तो 4 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 1 जीबी की रैम दी गई है। अगर आप अपने मोबाइल के 3डी वीडियो को टीवी स्‍क्रीन में देखना चाहते हैं तो बस अपने मोबाइल को 3डी टीवी से अटैच कर दीजिए। स्‍क्रीन आइकॉन में तुरंत एक्‍सेस के लिए कई तरह के शार्टकट आइकॉन दिए गए हैं।

इवो में दिए गए उन्‍नत प्रोसेसर की वजह से इसका बैटरी बैकप काफी अच्‍छा है, इवो में 1730 एमएएच लीथियम बैटरी दी गई है जो 9 घंटे का टॉक टाइम देती है। एचटीसी का नया इवो बाजार में 35,900 रूपए में उपलब्‍ध है।

एचटीसी इवो के फीचर एक नजर में

  • एंड्राएड जिंजरब्रेड 2.3 आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 4.3 इंच स्‍क्रीन
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 1.2 गीगा हर्ट्ज ड्युअल कोर प्रोसेसर
  • 1730 एमएएच लीथियम बैटरी
  • 5 मेगापिक्‍सल के दो कैमरे
  • 4 जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X