लाजवाब फीचरों से लैस हैं एचटीसी रडार और विविड

एचटीसी ने हालही मे दो हैंडसेट मार्केट में लांच किए थे जो 4 जी स्मार्टफोन के श्रेणी में आते हैं। दोनों ही फोन इतने लाजवाब हैं कि आप इसके बीच के फीचरो में अंतर नहीं कर पाएगें। इनके नाम एचटीसी रडार और एचटीसी विविड हैं।
चलिए जानते हैं कि आखिर दोनों स्मार्टफोन में क्या है खास। अगर बात करें रडार की तो यह एक ऐसा स्मार्टफोन है जो विडों के ओएस पर रन करता है तो वहीं विविड एक एंड्राएड स्मार्टफोन है। दोनों ही फोन जीएसएम हैंडसेट हैं पर रडार का आकार 120.5 x 61.5 x 10.9 एमएम और भार 137 ग्राम है। इसकी स्क्रीन 3.8 इंच और पिक्सल 480 x 800 रेजूलूशन है जो गौरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टिड है। इसमें 512 रैम और 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है। इसके साथ इसमें 5 और वीजीए दो कैमरे दिए हुए हैं जिसकी शानदार पिक्चर क्वालिटी काफी अच्छी है।
वहीं पर अगर एचटीसी विविड 4 जी की बात करें तो इसका आकार 128.8 x 67.1 x 11.2 एमएम और भार 176.9 ग्राम है। इसकी स्क्रीन देखने में काफी बडी है जो कि 4.5 इंच और रेजुलूशन 540 x 960 पिक्सल है। इसमें 1.2 गीगाहर्ज का स्कॉरपियन प्रोसेसर लगा हुआ है जिसके साथ ही इसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है। आप चाहे तो इसकी मेमोरी को 32 जीबी तक और बढा भी सकते हैं। इसमें भी 8 मेगापिक्सल और 1.3 मेगापिक्सल के दो लिड फ्लैश तथा ऑटो फोकस फीचर वाले कैमरे दिए हुए हैं।
अगर कीमत की बात करें तो एचटीसी विविड की कीमत 32,000 रु के लगभग है और एचटीसी रडार की कीमत आपको 25,000 रे तक मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








