स्मार्टफोन की तलाश एचटीसी के रडार पर हुई खत्म

इससे पहले की हम आपको बता दें की विंडोज 7.5 मैंगो आप्रेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला रडार मोबाइल यूजरों को 25 जीबी क्लाउड बेस्ड स्टोरेज की स्पेस देगा। आप इसकी खूबसूरत एस-एलसीडी की टच स्क्रीन देख कर बिना प्रभावित हुए नहीं रह पाएंगे। इसकी 3.8 इंच स्क्रीन साईज पूरे 16 मिलियन कलर सपोर्ट करती है। स्कीन में गौरिल्ला ग्लास डिस्पले के साथ मल्टी टच इनपुट की सुविधा दी हुई है। और सिर्फ यही नहीं इसकी स्क्रीन एसेलेरोमीटर सेंसर और गायरोस्कोप से भी लैस है।
इसका आप्रेटिंग सिस्टम 1 गीगा हर्ज के स्कॉरपियन प्रोसेसर और एडरिनों 205 जीपीयू द्ारा सपोर्ट होता है। ऐसा नहीं है कि बाजार में एचटीसी ही केवल ऐसा फोन है जो मैंगो आप्रेटिंग सिस्टम पर काम करता है, बाजार में और भी ऐसे ही फोन हैं पर एचटीसी उन सब से बहुत बेहतर है। अगर इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगा पिक्सल का शानदार कैमरा है जो आप किसी भी साधारण डिजिटल कैमरे की जगहं यूज़ कर सकते हैं। इसके कैमरे में कुछ फीचर हैं जैसे ऑटो फोकस और लेड फ्लैश और सिर्फ यहीं नहीं इसमें आप को जीओ टैगिंग और वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में वैसे तो कोई एक्सर्टनल मेमोरी स्लॉट नहीं दी है पर आपको जान के खुशी होगी की इसमें 8 जीबी तक की इंटरनल मेमोरी दी हुई है। इसकी लीऑन बैट्री 2 जीबी में 5 घेटे और 30 मिनट का सपोर्ट देगी और 3 जीबी में यह 7 घंटे तक का साथ निभाएगी। ब्लूटूथ और वाईफाई की भी सुविधा दी गई है। इसमें जीपीएस की भी सुविधा है जिससे आप किसी भी जगहं को ढूढं सकते हैं। मेटैलिक फिनिशिंग लिए हुए इस फोन का आकार 120.5 x 61.5 x 10.9 एमएम और भार केवल 137 ग्राम ही है। इसका दाम आपको 23,500 रु तक बाजार में मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








