Home
Mobile

एचटीसी लांच करेगा टच स्‍क्रीन स्‍मार्ट फोन रायडर

By Super
एचटीसी लांच करेगा टच स्‍क्रीन स्‍मार्ट फोन रायडर
कुछ समय पहले माइक्रोमैक्‍स ने ब्लिंग के नाम से स्‍क्‍वायर शेप में एक फोन लांच किया था जिसकी ब्रांड एम्‍बेसडर बॉलिवुड अभिनेत्री टि्विकंल खन्‍ना थी। इसके बाद कई कंपनियों ने महिलाओं को ध्‍यान में रखते हुए के कइ फोन लांच किए। स्‍मार्टफोन की जानी मानी कंपनी एचटीसी भी राइम के नाम से जल्‍द महिलाओं के लिए एक नया स्‍मार्टफोन लांच करने वाला है। मगर एचटीसी आने वाले दिनों में जल्‍द नया फोन रायडर भी बाजार में पेश करेगा।

आईए बात करते है एचटीसी रायडर के फीचरों के बारे में रायडर पूरी तरह से सीडीएम नेटर्वक को सपोर्ट करता है। बाजार में एचटीसी रायडर का मुकाबला एलजी के ऑप्‍टीमस एलटीई से होगा क्‍योंकि कीमत के अलावा दोनों फोन के फीचर एक दूसरे से काफी मिलते जुलते है। रायडर में 16 मिलियन कलर से लैस 4.5 इंच की क्‍यू हाईडेफिनेशन मल्‍टीटच स्‍क्रीन दी गई है जो 540 x 960 पिक्‍सल के रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। क्‍यू एचडी होंने की वजह से फोन की पिक्‍चर क्‍वलिटी काफी शानदार है। इसके अलावा स्‍क्रीन में प्राक्‍सीमिटी सेंसर, एसल्‍रोमीटर जैसे फीचर दिए गए हैं।

स्‍मार्टफोन की रेंज में एचटीसी राइडर में दी गई म्‍यूजिक क्‍वलिटी काफी दमदार है जो साफ्ट और हार्ड दोनों मोड में साफ साउंड प्रोवाइड कराती है। अगर यूजर फोन को किसी अन्‍य डिवाइस जैसे एक्‍सटर्नल स्‍पीकर से अटैच करना चाहता है तो इसके लिए फोन में 3.5 एमएम का जैक दिया गया है। मूवी और गानों को सेव करने के लिए रायडर में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी का ऑपशन मौजूद है जो पर्याप्‍त है।

एचटीसी के रायडर 3जी सर्विस को सपोर्ट करता है मगर फोन में जीपीआरएस और ऐज का फीचर नदारद है जो ग्राहकों को थोडा निराश करेगा। फोन मे 3जी 3.1 एमबीपीए की स्‍पीड प्रोवाइड करता है साथ में डेटा ट्रासफर या फिर नेट कनेक्‍टीविटी के लिए ब्‍लूटूथ और वाईफाई का ऑप्‍शन भी मौजूद है।

स्‍मार्टफोन है तो जाहिर सी बात है फोन का कैमरा भी स्‍मार्ट होना चाहिए, फोन में लिड लाइट के साथ 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 1080 पिक्‍सल के साथ हाईडेफिनेशन वीडियों रिकार्डिंग करता है। म्‍यूजिक शौकीनों के लिए फोन मे मल्‍टी सपोर्ट मीडिया प्‍लेयर दिया गया है जो एमपी4, एच.264, एच.263 फामेर्ट के वीडियो भी आराम से प्‍ले करता है।

एचटीसी रायडर में गूगल एप्‍लीकेशन की पूरी किट इंस्‍टाल है जिससे यूजर कई तरह की एप्‍लीकेशन को एक्‍सेस कर सकता है। एचटीसी के नए फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर उम्‍मीद है कंपनी इसे वाजिब दाम में बाजार में जल्‍द लांच करेगी।

एचटीसी रायडर के फीचरों पर एक नजर

  • डिस्‍प्‍ले: 540 x 960 रेज्‍यूलूशन के साथ 4.5 इंच की क्‍यू एचडी टच स्‍क्रीन
  • नेटवर्क सपोर्ट: 2जी नेटर्वक में 800/1900 सपोर्ट 3जी नेटर्वक में 2000 1 x ईवी-डीओ /एलटीई 700 सपोर्ट
  • जैक: 3.5 एमएम जैक
  • प्रोसेसर: 1.5 गीगा हर्ट का ड्यूल कोर प्रोसेसर
  • मैमोरी: 16 जीबी माइक्रो एसडी कार्ड, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी
  • कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन: ब्‍लूटूथ, वाईफाई, यूएसबी
  • कैमरा: लिड लाइट के साथ 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा, 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X