एचटीसी के दो दमदार स्मार्टफोन

एचटीसी सेंसेशन में 4.7 इंच का मल्टीटच डिस्प्ले दिया गया है वहीं रीजाउंड में 4.3 इंच की स्क्रीन मौजूद है जिसमें से सेंसेशन की स्क्रीन बड़ी होने के कारण बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड कराती है। अगर फोन के ओएस की बात करें तो सेंसेशन में एंड्राएड का 2.3 जिंजर ब्रेड ओएस दिया गया है जबकि रीजाउंड में एंड्राएड का लेटेस्ट वर्जन 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस इनबिल्ड है।
इसके अलावा एचटीसी के दोनों स्मार्टफोन में कुछ समानतांए भी है। जैसे दोनों स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो अच्छे पिक्सल सपोर्ट के साथ हाईक्वलिटी वीडियो रिकार्डिंग और फोटो कैपचरिंग करता है। हां दोनों फोन के फ्रंट कैमरा की क्वालिटी में अंतर है, एचटीसी के रिजाउंड में जहां 2 मेगापिक्सल क्वालिटी की पिक्चर चटीसी के सेंसेशन में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसमें से रिजाउंड का कैमरा वीडियो चैटिंग के दौरान ज्यादा अच्छी पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करता है।
एचटीसी के दोनों फोन में सबसे बड़ा अंतर है इनकी उपलब्धता जी हां हम आपको बता दे एचटीसी का रीजाउंड फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है जबकि सेंसेशन को भारत में लांच कर दिया गया है। अगर कीमत की बात करें तो एचटीसी सेंसेशन एक्स एल 35,000 रूपए के आस-पास उपलब्ध है वहीं रीजाउंड में नया ओएस आईस्क्रीम सैंडविच दिया गया है जिसकी वजह से यह सेंसेशन से महंगा हो सकता है।
एचटीसी सेंसेशन XL एचटीसी रीजाउंड
4.7 इंच टच स्क्रीन 4.3 इंच टच स्क्रीनएंड्राएड 2.3 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्टम एंड्राएड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस
8 मेगापिक्सल रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा
1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
16 जीबी मैमोरी 16 जीबी मैमोरी के साथ 16 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट
ब्लूटूथ, वाईफाई ब्लूटूथ, वाईफाई
कीमत- 35,000 कीमत-............
भारत में उपलब्ध भारत में उपलब्ध नहीं
Comments Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications