Home
Mobile

एचटीसी लांच करने वाला है वूमेंस स्‍मार्टफोन राइम

By Super
एचटीसी लांच करने वाला है वूमेंस स्‍मार्टफोन राइम
सैमसंग की तरह एचटीसी भी भारतीय पीसी बाजार में अपने स्‍मार्टफोन की नई जमीन तैयार करने में लगा है जिसके तहत एक के बाद एक कई स्‍मार्ट फोन लांच कर रहा है। इतने इंतजार के बाद एचटीसी भारतीय ग्राहकों को इस सितंबर के आखिरी तक एक नया तोहफा देने जा रहा है एचटीसी अपने शानदार स्‍मार्टफोन राइम को लांच करने वाला है। कंपनी के अनुसार सितंबर के आखिर तक भारतीय ग्राहकों के हाथों में यह फोन होगा।

एचटीसी के राइम को खास तौर से महिलाओं के लिए डिजायन किया गया है। हैंडसेट में कलर के साथ लुक भी महिलाओं की पसंद को ध्‍यान में रखकर दिया गया है। फोन के साथ इयरफोन और फोन डॉक जैसी कई एसेसीरीज भी दी जा रहीं है जो फोन के कलर से मिलती जुलती है इन एसेसीरीज में सबसे खास है स्‍पोर्ट बैंड, अगर आप सुबह सुबह मॉरनिंग वॉक पर जा रही है या फिर घर के कामों में व्‍यस्‍त हैं तो इस बैंड की मदद से फोन को अपने हाथों में लगाकर आराम से अपना काम कर सकतीं है।

फोन में दिया गया डिस्‍पले साइज न ज्‍यादा बड़ा है और नही छोटा, 3.7 इंच की डब्‍लूवीजीए स्‍क्रीन की क्‍वालिटी भी काफी शानदार है जो यूजर को पसंद आएगी। दमदार पावर के लिए राइम में 768 एमबी रैम के साथ सिंगल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो फोन को 2गीगा हर्ट की स्‍पीड प्रोवाइड करता है। एचटीसी का नया स्‍मार्टफोन लिड लाइट के साथ 5 मेगापिक्‍सल कैमरे से लैस है जिसमें वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट कैमरा का ऑप्‍शन भी दिया गया है।

अच्‍छी परफार्मेंस के लिए फोन में एंड्राएड का सबसे उन्‍नत 2.3.4 वर्जन का जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जिसमें बड़ी एप्‍लीकेशन भी तेजी से खुलती हैं। अच्‍छे टॉक टाइम के लिए फोन में 1600 एमएएच बैटरी इनबिल्‍ड है इसके अलावा राइम में ब्‍लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस जैसे आकर्षक फीचर दिए गए है जो बाजार में मौजूद अन्‍य स्‍मार्टफोनों को कड़ी टक्‍कर देगा। बाजार में एचटीसी राइम 8,000 की आकर्षक कीमत में इस महिने के आखिरी तक सभी बडे़ स्‍टोरों में उपलब्‍ध हो जाएगा।

एचटीसी राइम के फीचरों पर एक नजर

  • मॉडल: एचटीसी राइम
  • कलर: प्‍लम
  • स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले: 3.7 इंच डब्‍लूवीजीए स्‍क्रीन
  • कैमरा: 5 मेगापिक्‍सल, फ्लैश लाइट
  • फ्रंट\रियर: हां
  • रैम: 768 एमबी रैम
  • प्रोसेसर: 1 गीगा हर्ट का सिंगल कोर प्रोसेसर
  • आपरेटिंग सिस्‍टम: एंड्राएड 2.3.4 जिंजरब्रेड
  • कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन: वाईफाई, ब्‍लूटूथ
  • बैटरी: 1600 एमएएच
  • एसेसीरीज: फोन डॉक, इयरफोन, चार्जर
  • कीमत: 8,000
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X