एचटीसी राइम और सेंसेशन एक्सएल में क्या है खास

एचटीसी राइम की बात करें तो यह फोन खास तौर पर महिलाओं को धयान में रख कर बनाया गया है जिसमें 2.3.4 वजर्न ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है। वहीं पर सेंसेशन एक्सएल भी इससे कुछ खास अलग नहीं है क्योंकि यह भी एंड्राएड 2.3.4 वजर्न पर काम करता है। दोनों की स्क्रीन साइज में काफी अंतर है, जैसे राइम में 3.7 इंच की छोटी स्क्रीन दी है तो वहीं सेंसेशन में 4.7 इंच की चौड़ी सी स्क्रीन आपका मन मोह लेगी। एक बात जो दोनों में सामान्य है वह, यह कि दोनों में ही मल्टी टच के फीचर से लैस हैं। साथ ही इनमें लाइट सेंसर है और यह स्क्रैच प्रूफ हैं। अगर बैट्री की बात की जाए तो दोनों में ही 1600 एमएएच की स्टेंडर्ड बैट्री दी गई है जिसमें राइम के लिए 6.83 घंटे और सेंसशन के लिए 11.83 घंटे का टाईम दिया गया है।
पिक्चर के लिए दोनों फोनों में अलग अलग कैमरे दिए हुए हैं जिसमें से सेंसेशन एक्सएल में 8 मेगा पिक्सल और राइम में 5 मेगापिक्सल का कूल कैमरा है। और सिर्फ इतना ही नहीं दोनों में सामने की तरफ एक कैमरा दिया है जिसके द्ारा आप वीडीयो चैटिंग और कॉनफ्रेसिंग कर सकेगें।
दोनों फोन में डाटा मेनेजमेंट के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा दी गई है। अब बात करते हैं दाम की, एचटीसी राइम आपको बाजार में 25,000 रु की कीमत पर मिल जाएगा, वहीं एचटीसी सेंसेशन एक्सएल की बात करें तो यह आपको थोडा महंगा पडेगा यानी यह आपको 35,000 रु की कीमत में उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








