धूम मचाने आ रहा है एचटीसी का नया स्मार्ट फोन

रनीमीडी में स्क्रीन साइज काफी अच्छा है मगर 4.7 इंच के र्स्माट टच स्क्रीन में केवल 800 x 480 पिक्सल का रेज्यूलूशन दिया गया जो थोड़ा निराश कर सकता है साथ में स्क्रीन में कई मल्टी टच कमांड के अलावा प्राक्सीमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिए गए हैं। रनीमीडी में दिए गए 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे की क्वालिटी काफी शानदार है वहीं इसमें दिए गए वीजीए फ्रंट कैमरे से विडियो कालिंग के दौरान साफ तस्वीर दिखाई देती है।
साधारण स्मार्ट फोन के मुकाबले नए एचटीसी का कैमरा 60 फ्रेम प्रति सेंकेड की गति से तस्वीर खींचता है। मल्टीमीडिया फीचरों में एफएम और हेडफोन स्पीकर की साउंड क्वालिटी काफी शानदार है डेटा कनेक्टीविटी के लिए नए रनीमीडी में 2.0 वर्जन का माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिससे आप अपने फोन को पीसी या किसी और डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
वाईफाई की फास्ट कनेक्टीविटी से इंटरनेट ब्राउजिंग का मजा ले सकते हैं गाने और मूवी स्टोर करने के लिए रनीमीडी में 16 जीबी का पर्याप्त इंटरनल स्पेस दिया गया है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंडे कर सकते हैं। अच्छी बैटरी की वजह से एचटीसी रनीमीडी का बैटरी बैकप काफी अच्छा है इसके लिए 1930 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने अपने नए फोन की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मगर जैसे ही इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होगी हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे।
रनिमेडी के फीचर एक नजर में
- 1.5 गीगाहर्ट का क्वॉलकाम सिंगल कोर प्रोसेसर
- 4.7 इंच की टच स्क्रीन
- 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट वीजीए कैमरा
- ब्लूटूथ, वाईफाई
- एफएम रेडियो


Click it and Unblock the Notifications