एचटीसी सेंसेशन बनाम एचटीसी डिजायर

कई र्स्माट फीचर के साथ दोनों फोनों में टच स्क्रीन दी गई है जहां एचटीसी सेंसेशन में 4.3 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है वहीं एचटीसी डिजायर की स्क्रीन साइज 3.7 इंच है जो एमोल्ड डिस्पले पर काम करती है। ज्यादा कीमत के चलते एचटीसी डिजायर के मुकाबले सेंसेशन के फीचर में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है जैसे 8 मेगापिक्सल कैमरे के साथ सेंसेशन 1080 पी फार्मेट में वीडियो रिकार्डिंग करता है, वहीं डिजायर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 720 पी फार्मेंट में वीडियो रिकार्डिंग करता है दूसरी ओर सेंसेशन में 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जबकि डिजायर में फ्रंट कैमरा नदारद है जो लोगों को निराश कर सकता है।
मल्टीमीडिया फीचर कर बात करें तो लगभग दोनों फोनों में एक ही तरह के फार्मेट दिए गए है जो वीडियो और आडियो रिकार्डिंग के साथ म्यूजिक प्लेबैक का आप्शन देते है। एचटीसी डिजायर और सेंसेशन में इंटरनेट कनेक्टीविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ के अलावा यूएसबी प्लग इन का आप्शन दिया गया है जो जीपीआरएस और एज की मदद से 3जी नेटर्वक में हाई स्पीड डाउनलोडिंग की सुविधा देते है। वहीं डाउलोडिंग स्पीड में सेंसेशन जहां 14 एमबीपीएस की स्पीड देता है, डिजायर 7 एमबीपीएस की स्पीड देता है जो सेंसेशन के मुकाबले काफी कम है।
दोनों फोन एंड्राएड वर्जन में है मगर सेंसेशन में एंड्राएड का 2.3 जिंजर वर्जन दिया गया है जबकि डिजायर में 2.2 फ्रोयो वर्जन दिया गया है। कीमत में मामले में दोनों फोनों में काफी अन्तर है सेंसेशन की बाजार में कीमत 28900 रूपए है जबकि डिजायर केवल 16499 रूपए में उपलब्ध है फीचर के मामले में दोनों फोन कीमत के अनुसार सही है। देखना ये है लोगों को कौन सा फोन अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करता है।


Click it and Unblock the Notifications








