Home
Mobile

धमाल मचाने आ रहा है एचटीसी का सेनसेशन एक्‍स ई

By Super
धमाल मचाने आ रहा है एचटीसी का सेनसेशन एक्‍स ई
फोन कंपनियों के बीच चल रहीं स्‍मार्टफोन की जंग में रोज बाजार में नए फोन लांच हो र‍हें है जिसके चलते एंड्राएड बेस फोन की काफी मांग है। एंड्राएड फोन न केवल फास्‍ट रिस्‍पांस करते है बल्कि साधारण फोन के मुकाबले इनमें एप्‍लीकेशन भी अधिक होती है। सैमसंग, ब्‍लैकबेरी, एलजी, माइक्रोमैक्‍स के एंड्राएड प्‍लेटफार्म कई फोन बाजार में मौजूद है। स्‍मार्टफोन बनाने वाली अग्रणी कंपनी एचटीसी ने सेनसेशन एक्‍सई के नाम से नया स्‍मार्ट फोन लांच करने वाली है।

फोन का लुक देखने में काफी अट्रैक्‍ट करता है।151 ग्राम के एचटीसी सेनसेशन एक्‍सई में 4.3 इंच की हाई डैफिनेशन की टच स्‍क्रीन दी गई है। सेनसेशन बाजार में मौजूद अन्‍य फोनों से अलग है क्‍योकि 540 x 960 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन की स्‍क्रीन में दिया गया टच काफी फाइन रिस्‍पांस देता है अन्‍य स्‍मार्टफोन के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर है। टच के अलावा फोन में एसलोमीटर, प्राक्‍सीमिटी और जायरो सेंसर जैसे फीचर मौजूद है।

एचटीसी के नए स्‍मार्टफोन में दी गई ऑडियो क्‍वलिटी फोन की कीमत और ब्रांड के हिसाब से उतनी अच्‍छी नहीं है। इतने ही दाम के अन्‍य फोनों में सेनसेशन से अच्‍छी साउंड क्‍वालिटी फोन में दी गई है। आपरेटिंग सिस्‍टम की बात करें तो सेनसेशन एक्‍सई में एंड्राएड का वी 2.3 जिजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो इसे पावरफुल परफार्मेंस देता है। 4 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ एक्‍सई में माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते है।

इंटरनेट कनेक्‍टीविटी की बात करें तो इसके लिए सेनसेशन एक्‍स ई में 3जी के साथ जीपीआरस की सुविधा दी गई है जो 80 केबीपीएस की स्‍पीड से डेटा ट्रांसफर करती है। फोन में दिया गया वाईफाई भी काफी तेज रिस्‍पांस करता है। आप सोंच रहे होगें स्‍मार्टफोन है कैमरा नहीं ऐसा कैसे हो सकता है एचटीसी के सेनसेशन एक्‍स में 8 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ आप फ्रंट वीजीए कैमरे से वीडियो कालिंग भी कर सकते हैं। फोन में दिया गया मीडिया प्‍लेयर सभी तरह के वीडियो फार्मेट को सपोर्ट करता है, लम्‍बे बैटरी बैकप के लिए फोन में 1730 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 2जी में 9 घंटे और 3जी में 7 घंटे 16 मिनट का टॉक टाइम देती है तो अब आप जी भर कर फोन में बातें करने के साथ देर तक गानों और वीडियो का मजा ले सकते हैं। भारत में एचटीसी सेनसेशन एक्‍सई की अनुमानित कीमत 28,000 के करीब होगी।

एचटीसी सेनसेशन एक्‍सई के फीचर एक नजर में

  • एंड्राएड का वी 2.3 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 4 जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमारी
  • 8 मेगापिक्‍सल कैमरा, फ्रंट वीजीए कैमरा
  • 1730 एमएएच लियॉन बैटरी
  • 3जी और 2जी सपोर्ट
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X