Home
Mobile

एचटीसी सेंसेशन और टाइटन स्‍मार्टफोन

एचटीसी सेंसेशन और टाइटन स्‍मार्टफोन

कई बार ग्राहकों के लिए यह तयं करना मुश्‍किल हो जाता है कि दो कं‍पनियों के दो बेहतरीन फोन में से कौन सा पसंद किया जाए। बिल्‍कुल यही हो रहा है एचटीसी के साथ भी क्‍योंकि इसके दो शानदार फोन एचटीसी सेन्सेशन एक्‍सएल और एचटीसी टाइटन एक दूसरे को कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। दोनों ही स्‍मार्टफोन काफी अच्‍छे हैं जिनके बारे में आपको जानकारी इकठ्ठा कर लेनी चाहिए।

अगर बात करें सेंसेशन एक्‍स एल के फीचरों की तो यह एक जीएसएम हैंडसेट है जिसका आकार 132.5 x 70.7 x 9.9 एमएम और भार 162.5 ग्राम है। इसकी एलसीडी मल्‍टी टच स्‍क्रीन का डिस्‍पले 4.7 इंच और 480 x 800 पिक्‍सल रेजूलूशन है। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो 1.5 गीगाहर्ट के क्‍वाल्‍कम 8255 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। इसके अलावा 16 जीबी की इंटनल स्‍टोरेज के साथ 8 और 1.3 मेगापिक्‍सल के दो कैमरे भी दिए हुए हैं।

अब अगर एचटीसी के टाइटन स्‍मार्टफोन की बात करें तो यह भी एक जीएसएम हैंडसेट है जिसका आकार 131.5 x 70.7 x 9.9 एमएम और भार 160 ग्राम है। इसकी एलसीडी मल्‍टी टच स्‍क्रीन का डिस्‍पले 4.7 इंच और 480 x 800 पिक्‍सल रेजूलूशन है। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए विंडोज का 7.5 मैंगो आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो 1.5 गीगाहर्ट के स्‍कॉरपियन प्रोसेसर पर रन करता है।

साथ ही इसमें 512 एमबी रैम भी दी हुई है। फोटो कैपचरिंग के लिए 8 और 1.3 मेगापिक्‍सल के दो कैमरे भी दिए हुए हैं। वहीं पर अगर कीमत की बात करें तो एचटीसी सेंसेशन की कीमत 35,000 रु तक की है और टाइटन की बात करें तो इसके बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्‍त नहीं हुई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X