Home
Mobile

भारत में जल्‍द लांच करेगी एचटीसी एक नया स्‍मार्टफोन

By Super
भारत में जल्‍द लांच करेगी एचटीसी एक नया स्‍मार्टफोन
मोबाइल बाजार में एचटीसी की हिस्‍सेदारी दिन पर दिन बढती जा रही हैं। इस साल एचटीसी का मुनाफा भी अन्‍य कंपनियो के मुकाबले बढ़ा है। एचटीसी ने अपने सेंनसेशन एक्‍सई के बाद एक नया मॉडल सेंसेशन एक्‍सएल पेश किया है। 164 ग्राम के सेंसेशन एक्‍सएल में 4.7 इंच की बड़ी एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 480 x 800 रेज्‍यूलूशन के साथ किस्‍ट्रल किल्‍यर पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करती है।

एक्‍सएल में 3डी ग्राफ्रिक एसलरेटर दिया गया है जो फोन का सबसे हाईलाइटेड फीचर है, एंड्राएड बेस एचटीसी के नए स्‍मार्टफोन में हाईडेफिनेशन गेम पसंद बड़े आराम से प्‍ले किए जा सकते हैं। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए 2.3 वर्जन का जिंजब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है इसके साथ 1.5 गीगाहर्ट सिंगल कोर प्रोसेसर फोन को एक्‍ट्रा पावर सपोर्ट प्रोवाइड करता है। फोन में दिया गया इंटर्नल सपोर्ट तो कमाल का है, 16 जीबी इंटर्नल मैमोरी के साथ आप जीभर कर मूवी और ढेरों गाने सेव कर सकते हैं।

फोन में 8 मेगापिक्‍सन का कैमरा इनबिल्‍ड है जो हाईक्‍वालिटी की वीडियो रिकार्डिंग के साथ क्रिस्‍टल किल्‍यर पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है इसके अलावा आप वीडियो चैटिंग करना चाहते है तो फोन के फ्रंट में 1.3 मेगा पिक्‍सल का कैमरा अटैच है। इसके अलावा एचटीसी सेंसेशन एक्‍सएल में जीपीएस, ब्‍लूटूथ, नेटब्राउजिंग जैसे कई फीचर इनबिल्‍ड है जो दुसरे ब्रांडों के मुकाबले इसे बेहतर स्‍मार्टफोन बनाते है।

सेंसेशन में 1600 की एमएएच बैटरी दी गई है जो 11.3 घंटे टॉक टाइम के साथ 360 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है। अगर आप फोन में 3जी सर्विस का प्रयोग करते है तो बैटरी 6.83 घंटे टॉकटाइम के साथ 460 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। उम्‍मीद है एचटीसी भारत में सेंसेशन एक्‍सएल को 45,000 रूपए में पेश कर सकती है।

एचटीसी सेंसेशन एक्‍सएल के फीचरों पर एक नजर

  • 4.7 इंच स्‍क्रीन साइज
  • 480 x 800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • लिड स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले
  • 164 ग्राम भार
  • एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 1.5 गीगा हर्ट का सिंगल कोर प्रोसेसर
  • 16 जीबी इंटरनल मैमोरी
  • 8 मेगापिक्‍सल कैमरा
  • 1.3 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा
  • जीपीएस, ब्‍लूटूथ, यूएसबी पोर्ट
  • 1600 एमएएच बैटरी
  • 11.3 घंटे का टॉकटाइम, 360 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X