Home
Mobile

एचटीसी ट्रॉफी और सोनी एक्‍पीरिया प्‍ले में कौन है बेहतर?

By Super
एचटीसी और सोनी दोनों मोबाइल बाजार की बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है, एक तरफ जहां एचटीसी के कई स्‍मार्टफोन बाजार में उपलब्‍ध है वहीं सोनी भी अपने गेंमिंग फोनों के लिए जानी जाती है आज हम बात करेंगे एचटीसी के ट्रॉफी और सोनी एक्‍पीरिया प्‍ले के फीचरों के बारे में,

इसमें कोई शक नहीं कि दोनों फोन की कंपनिया स्‍मार्टफोन के क्षेत्र की दिग्‍गज कपंनियों में गिनी जाती है। मगर तकनीकी रूप से सोनी और एचटीसी के फोन में कुछ अंतर है। सोनी एक्‍पीरिया प्‍ले में एंड्राएड का 2.3 वर्जन आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है वहीं एचटीसी ट्रॉफी में विडों 7 ओएस इनबिल्‍ड है जिसमें से विडों ओएस ज्‍यादा बेहतर है। दोनों फोन की स्‍क्रीन साइज में भी काफी अंतर है एक्‍पीरिया प्‍ले में 4 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 480 x 854 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। जबकि एचटीसी ट्रॉफी का स्‍क्रीन साइज 3.8 इंच है जो 480 x 800 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है।

दोनों हैडसेटों में 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ लिड लाइट दी गई है जो कम रोशनी में भी साफ फोटो कैपचरिंग करते हैं। एक्‍पीरिया प्‍ले में जहां 1 गीगा हर्ट का एमएसएम 8255 क्‍वॉल कॉम प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो फोन को फास्‍ट प्रोसेसिंग प्रोवाइड करता है वहीं एचटीसी में भी 576 रैम के साथ 1 गीगाहर्ट का क्‍वालकॉम प्रोसेसर इनबिल्‍ड है।

दोनों कंपनियों के स्‍मार्टफोन में इनबिल्‍ड बैटरी में काफी अंतर है। एक्‍पीरिया प्‍ले में 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 460 मिनट टॉक टाइम के साथ 405 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है जबकि एचटीसी ट्रॉफी में 1300 एमएएच की बैटरी इनबिल्‍ड है जो 435 मिनट टॉकटाइम के साथ 360 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। कीमत के मामले में दोनों फोन के कोई अंतर नहीं है सोनी एक्‍पीरिया और एचटीसी ट्रॉफी बाजार में 26,000 रूपए में उपलब्‍ध हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X