Home
Mobile

HTC U23 Pro की लाइव तस्वीर लीक, लॉन्च से पहले देखें फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

HTC U23 Pro की लाइव तस्वीर लीक, लॉन्च से पहले देखें फोन का डिजाइन

HTC U23 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसका लाइव फोटो लीक हो गया है। जिससे इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फोन को Snapdragon 700 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन अगले महीने तक 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है। आइए आपको इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

HTC U23 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

आपको बता इस अपकमिंग HTC U23 Pro स्मार्टफोन को ताइवान के पीटीटी मैसेज बोर्ड पर देखा गया था। जिससे इस फोनकी डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लीक फोटो में इस फोन को प्लास्टिक के रियर कवर के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में एलईडी फ्लैश और क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। साथ ही फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को शामिल किया गया है। इस फोन में दाएं पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिया जा सकता है।

Android 13 ऑपरेटिंग पर चलेगा यह फोन

लीक रिपोर्ट की मानें तो यह अपकमिंग स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होगा।
इसमें यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इसे पेश किया जा सकता है। इस फोन में बैटरी की बात करें तो 4,600mAh की बैटरी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 मिमी ऑडियो पोर्ट भी दिया जा सकता है।

HTC U23 Pro की लाइव तस्वीर लीक, लॉन्च से पहले देखें फोन का डिजाइन

जून तक दे सकता है दस्तक

इस स्मार्टफोन को जून तक सबसे पहले ताईवान में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद इसे अन्य बाजारों में पेश किया जाएगा। इस नए अपकमिंग स्मार्टफोन के कीमत की जानकारी अभी तक गुप्त रखी गई है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन को लॉन्च करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HTC U23 Pro live image has been leaked. Due to which the design and specification of this upcoming smartphone has been revealed. In this phone, users can get a 108-megapixel primary camera and a large 4,600mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X