Home
Mobile

HTC U23 स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

HTC U23 price : स्मार्टफोन ब्रांड HTC ने अपना एक और नया स्मार्टफोन HTC U23 को ताइवान में लॉन्च किया है। जिसे 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 7 series प्रोसेसर के पैक्ड किया गया है। HTC U23 को कंपनी ने Roland Purple और Aqua blue कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा है। फिलहाल इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। तो आइए आपको इस फोन में मिलने वाले खूबियों के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

HTC U23 की कीमत

इसके 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने TWD14,990 यानि कि, 39,000 रुपये तय हुआ है। इस फोन को फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। HTC U23 को कंपनी ने Roland Purple और Aqua blue कलर ऑप्शन के साथ इसे पेश किया है।

HTC U23 स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

HTC U23 के स्पेक्स

HTC U23 में 6.7 इंच की FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए इसके इसके डिस्प्ले को गोरिला ग्लास के साथ लाया गया है। यह फोन Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। इसमें यूजर्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा , 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस शामिल है। इस स्मार्टफोन फोन से यूजर नाइट सीन, वाइड एंगल शॉट्स, ब्यूटी अडजस्टमेंट, टाइम-लैप्स, स्लो- मोशन फोटोग्राफी कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HTC U23 में 32-megapixel फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,600mAh की बैटरी दी गई है। जो 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

OnePlus Open की जल्द होगी एंट्री

वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। कंपनी ने इस फोन की घोषणा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में की थी। जिसके बाद इस फोन को पहली बार OnePlus 11 के लॉन्च इवेंट में देका गया था। अब एक नए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन को 29 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोल्डेबल ओप्पो फाइंड एन2 का एडवांस्ड वर्जन हो सकता है। इसके आउटवर्ड फोल्डिंग डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। जिसे कंपनी ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में ला सकती है। इस फोन को पहले घरेलू मार्केट में पेश किया जा सकता है इसके बाद भारत में पेश किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
HTC U23 has a 6.7-inch FHD + 120Hz OLED display. This phone is equipped with Snapdragon 7 Gen 1 processor. Along with this, IP67 rating has been given for water and dust resistant.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X