Home
Mobile

HTC U24 Pro स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ OLED स्क्रीन और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

HTC U24 Pro Price: HTC ने अपना नया स्मार्टफोन HTC U24 Pro प्रो लॉन्च कर दिया है। जो पिछले साल लॉन्च हुए HTC U23 Pro की जगह लेगा।

अपने इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने इसमें 6.7 इंच फुलएचडी+ 120 हर्ट्ज़ OLED स्क्रीन, ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ कई दमदार फीचर्स से पैक्ड किया है। तो चलिए आगे एचटीसी यू24 प्रो की कीमत और इसमें क्या कुछ खास मिल रहा है जानते हैं।

HTC U24 Pro स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च

HTC U24 Pro स्पेक्स- एचटीसी के इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 6.8 इंच फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है। जो 120 हर्ट्ज़ वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 720 मिल रहा है। यह ऐंड्रॉयड 14 पर काम करेगा।

HTC U24 Pro स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च

स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 12GB/ 256GB, 512GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। इसके बाद भी यूजर इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

HTC U24 Pro स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4600mAh की बैटरी शामिल की है, जो 60W फास्ट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 एएक्स, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP67 रेटिंग मिली है।

HTC U24 Pro कीमत- इसके बेस वेरिएंट यानी 12GB/256GB मॉडल की कीमत TWD 18,990 (करीब 49,000 रुपये) है, जबकि 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए TWD 20,990 (करीब 54,229 रुपये) खर्च करने होंगे।

फिलहाल इस फोन को ताइवान में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्पेस ब्लू और ट्विलाइट व्हाइट दो रंगों में उपलब्ध कराया गया है। इसके ग्लोबल बाजार में लॉन्च किए जानें की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
htc u24 pro launched with snapdragon 7 gen 3 soc know price specs and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X