एचटीसी यूरोप में जल्द लांच करेगा नया 4जी स्मार्टफोन

3जी के बाद अब स्मार्टफोन निमार्ता कंपनियां 4जी तकनीक की ओर अपना रुख कर रहीं हैं। हालाकि भारत में अभी 4जी तकनीक आने में काफी समय लग सकता है मगर अन्य देशों जैसे यूएस, जापान में 4जी सर्विस उपलब्ध है।
स्मार्टफोन हैंडसेट की अग्रणी कंपनी एचटीसी जल्द 4जी अपग्रेड स्मार्टफोन विलॉसिटी बाजार में लांच करने वाला है, कंपनी के अनुसार नया फोन जर्मनी के बाजारों में पहले लांच किया जाएगा।
हम आपको बता दें विलॉसिटी 4जी तकनीक से लैस पहला स्मार्टफोन जो जर्मनी में लांच किया जाएगा क्योंकि अभी तक जर्मनी में 4 जी तकनीक इनेबल कोई भी समार्टफोन उपलब्ध नहीं है। एचटीसी ने नए 4जी स्मार्टफोन के नाम और कीमत में बारे में आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया है।
एचटीसी विलॉसिटी 4जी स्मार्टफोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- ड्युल कोर 1.5 गीगाहर्ट स्कार्पियॉन प्रोसेसर
- क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट
- 2जी, 3जी, 4जी नेटर्वक सपोर्ट
- ड्युल कैमरा सपोर्ट
- 8 मेगापिक्सल ऑटो कैमरा सपोर्ट
- ड्युल लिड फ्लैश
- जियो टैगिंग, फेस डिटेक्शन
- 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 4.5 इंच स्क्रीन, 540 x 960 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- 1 जीबी इंटरनल मैमोरी
- वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








