अब इंटरनेट का मज़ा एचटीसी विविड में लीजिए

फलिहाल एचटीसी एक और 4 जी स्मार्टफोन लांच करने की पूरी तैयारी में है। इस डिजाइनर स्माटफोन का नाम एचटीसी विविड है जिसकी 4.50 इंच का स्क्रीन साइज दिया गया है जो 540 x 960 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है जिससे फोन की स्क्रीन क्वालिटी काफी अच्छी हो जाती है। मल्टी टच की टेक्नॉलिजी से लैस इस स्मार्टफोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3.4 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 1200 मेगाहर्ट के ड्यूल कोर प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें ग्राफ्रिक्स प्रोसेसर भी दिया गया है और साथ ही इसका काला रंग इसको प्रोफेशनल लुक देता है।
फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इनबिल्ड है जिसका रेजूलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है जिससे आप हाई डेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं वो भी 1080 पी की स्पीड से। सिर्फ यही नहीं इसमें आपको 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल जाएगा। इसके मल्टीमीडिया फीचर ऑडियो प्लेयर और वीडीयो प्लेयर के एमपी 3, एमपीईजी 4 और यूट्यूब कोसपोर्ट कर सकता है। एचटीएमएल और फ्लैश को ब्राउसिंग के लिए रखा गया है। कनैक्टिविटी के मामले में इसमें ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट दिया गया है जो स्मार्टफोन की हाई स्पीड को ध्यान में रख कर बनाया गया है।
इनबिल्ट गेम्स के अलावा आपको इसमें अच्छे मेसेजिंग फीचर मिलेगें जैसे एसएमएस और एमएमएस। इस स्मार्टफोन में जीपीआरएस और ऐज की टेक्नॉलिजी से इंटरनेट ब्राउसिंग करने में मजा आएगा। वैसे तो फोन की मेमोरी बहुत अच्छी है पर अवशयक्ता पडने पर आप इसको आसानी से माइक्रो एसडी स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। फिलहाल एचटीसी ने कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications