Home
Mobile

मंहगे फोनों को कड़ी टक्‍कर दे रहें है ये स्‍मार्टफोन

By Super
मंहगे फोनों को कड़ी टक्‍कर दे रहें है ये स्‍मार्टफोन
चाइना में अन्‍य देशों के मुकाबले स्‍मार्टफोन और गैजेटों की मांग काफी अधिक है। शायद यही कारण है कि चाइनीज कंपनिया अन्‍य देशों में भी काफी तेजी से अपने पैर पसारती जा रही हैं। भारत में चाइनीज कंपनी हुवाई के डेटा कार्ड से लेकर स्‍मार्टफोन तक सभी उत्‍पादों को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत में हुवाई कम दाम में स्‍मार्टफोन की कई रेंज लांच करने में लगा हुआ है जिससे अन्‍य ब्रांडों की चितां बढ़ गई है। हुवाई के दो स्‍मार्टफोन एसेंड सेकेंड और हुवाई ब्‍लेज अन्‍य कंपनियों के महंगे फोन को कड़ी टक्‍कर देने में लगे हुए हैं।

हुवाई के एसेंड में 2.3 वर्जन जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो अन्‍य आपरेटिंग सिस्‍टम के मुकाबले अच्‍छी प्ररफार्मेंस देता है। वहीं ब्‍लेज में 2.2 का फ्रोयो आपरेटिंग सिस्‍टम इनबिल्‍ड है। हुवाई ऐसेंड और ब्‍लेज में सबसे बड़ा अंतर है फोन में दिया गया 3जी सपोर्ट जो एसेंड ऐकेंड में नहीं है। जबकि ब्‍लेज में एचएसडीपीए के साथ 3जी की सुविधा दी गइ है। दोनो स्‍मार्टफोन में कैमरा इनबिल्‍ड है मगर इनकी क्‍वालिटी में काफी अंतर है। ऐसेंड में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है जो 2592 x1944 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है इसके मुकाबले ब्‍लेज में इनबिल्‍ड कैमरा थोड़ा कम पावरफुल है।

ब्‍लेज में 3.2 मेगापिक्‍सल कैमरा इनबिल्‍ड है जो 2048 x1536 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। फोटो कैपचरिंग और वीडियो रिकार्डिग में ब्‍लेज के मुकाबले ऐसेंड की क्‍वालिटी ज्‍यादा शानदार है। फीचरों के अलावा फोन की स्‍क्रीन भी उसको स्‍मार्टफोन बनाती है। आजकल वैसे भी बड़ी स्‍क्रीन के फोन को ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है। हुवाई के ऐसेंड सेकेंड में 320*480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट के साथ 3.5 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है, ब्‍लेज में 3.2 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है जो ऐसेंड के मुकाबले थोड़ी छोटी है मगर दोनों का टच काफी फाईन है जो आपको पसंद आएगा।

अगर आप बिजनेमैन है और आपको दिन भर क्‍लाइंट से फोन पर बातचीत करनी पड़ती है तो हुवाई के दोनों फोन में 1400एमएएच बैटरी दी गई है जो 3.66 टॉक टाइम के साथ 300 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है। इसके अलावा हुवाई स्‍मार्टफोन में जीपीएस, 32 जीबी तक एक्‍वेंडेबल मैमोरी, और कई शानदार स्‍मार्टफोन फीचर दिए गए हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कोई एक फोन खरीद सकते हैं। हुवाई का ऐसेंड सेकेंड बाजार में 6000 रूपए और हुवाई का ब्‍लेज 4000 रूपए में सभी मोबाइल स्‍टोर में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X