Home
Mobile

Huawei Enjoy 60 Pro की 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और खूबियां

Huawei Enjoy 60 Pro की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और खासियत

Huawei ने अपने Enjoy 60 सीरीज के एक स्मार्टफोन Huawei Enjoy 60 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट मिड रेंज वाले स्मार्टफोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी और 50 मेगा पिक्स्ल का कैमरा दे रही है। वहीं Huawei ने मार्च 2023 में इस सीरीज के स्टैंडर्ड वेरियंट हुवावे एन्जॉय 60 और अप्रैल 2023 में 7000mAh बैटरी वाले Enjoy 60X को लॉन्च किया है। आइए आपको कंपनी के लेटेस्ट हैंडसेट Huawei Enjoy 60 Pro की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।

Huawei Enjoy 60 Pro की खूबियां

इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में Honor Nova 11i के रीब्रैंडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी अपने इस एन्जॉय 60 स्मार्टफोन में फ्लैट किनारों पर बॉक्सी डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर शामिल किया गया है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.8 इंच का LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसके साथ ही आपको फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी लवर्स को फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Huawei Enjoy 60 Pro के बैक पैनल पर यूजर्स को दो बड़े रिंग मिल रहे हैं, जिसमें कैमरा सेंसर को शामिल किया गया है। वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए बीच में पंच होल दिया गया है।

Huawei Enjoy 60 Pro की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और खासियत

कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दे रही है। वहीं इस फोन की मोटाई 8.55mm और वजन लगभग 193 ग्राम है। सिक्योरिटी परपस से इसमें आपको साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।

Huawei Enjoy 60 Pro की कीमत

Huawei Enjoy 60 Pro को कंपनी ने 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1599 युआन (करीब 18,700 रुपये) में लॉन्च किया है। वहीं 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1799 युआन (करीब 21,00 रुपये) तय किया गया है। आपको बता दें, फिलहाल इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है।

Huawei Enjoy 60 Pro के कलर

Huawei Enjoy 60 Pro में यूजर्स को मिंट ग्रीन, गोल्ड ब्लैक और गैलेक्सी सिल्वर कलर तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। जिसे यूजर्स अपनी मनपसंद कलर के हिसाब से ले सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Enjoy 60 Pro has been launched by the company in China with 50 megapixel camera and 5000mAh battery. The company has introduced this phone with Qualcomm Snapdragon 680 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X