Home
Mobile

हुवाई जी ने लांच किया जी 7300

By Super
हुवाई जी ने लांच किया जी 7300


हुवाई इस समय सेल फोन और वायर लेस इंटरनेट के मामले में सबसे आगे है। इस बार बाजार में इसने अपना एक नया फोन लांच किया है जिसका नाम जी 7300 है। इसमें मात्र उपयोगिता ही नहीं बल्कि हुवाई ने, हैंडसेट में अधिक से अधिक मनोरंजन की सुविधाओं को भी शामिल किया है। इस स्‍मार्टफोन में म्‍यूजिक और गेम के एप्‍पलीकेशन तथा इंटरनेट का उपयोग ब‍डी असानी से किया जा सकता है।

हुवाई ने कम कीमत का जी 7300 बार स्‍मार्टफोन लांच किया है जिसकी डिस्‍पले स्‍क्रीन टीएफटी एचवीजीए 3.5 इंच का है। यह पूरे 256 के कलर को सपोर्ट करती है। अगर कैमरे की बात करें तो इस फोन में 3.2 मेगापिक्‍सल का बेहतरीन कैमरा दिया है जिसमें डिजिटल जूम की सुविधा दी गई है। इस स्‍मार्टफोन का आकार 106 x 60 x 115 एमएम और उठाने में मात्र 110 ग्राम का है।

इसके अलावा इसमें जीएसएम भी है और साथ में 1300 एमएएच की लीऑन की बैट्री दी गई है जिसमें 3 घंटे और 20 मिनट के टॉक टाइम के साथ 200 घंटे का स्‍टैंड बाइ टाइम भी दिया गया है। हुवाई जी 7300 में 312 मेगा हर्ज का प्रोसेसर और एमटीके का चिपसेट लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें एफएम रेडियो और रेडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। इसमें जावा, एमपी 4/एच.263 प्‍लेयर, एमपी 3/वेव/एएसी+ प्‍लेयर, ओर्ग्‍नाइजर और एसएनएस एप्‍पलीकेशन है।

यह स्‍मार्टफोन केवल काले रंग में ही उपलब्‍ध है जिसमें जीपीएस की सुविधा नदारद है। जी 7300 सोशल नेटवर्क की सुविधा भी प्रदान करता है। हुवाई जी 7300 में 40 एमबी की इंटरनेल मेमोरी जिसमें आप 16 जीबी तक मेमोरी बढा भी सकते हैं। कनैक्‍टिविटी के लिए इसमें 2.0 का माईक्रो यूएसबी पोर्ट और ब्‍लूटूथ भी दिया गया है। फिलहाल कीमत का अभी कंपनी ने अधिकृत रूप से खुलासर नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X