Home
Mobile

भारत में जल्‍द आ रहा है हुवाई का नया स्‍मार्टफोन "ऑनर"

भारत में जल्‍द आ रहा है हुवाई का नया स्‍मार्टफोन 'ऑनर'
टेक्‍नॉलाजी के इस दौर में हर दिन एक से बढ़ कर एक एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन बाजार में आ रहें हैं। इस बार भी हम आप के लिए एक ऐसा फोन लेकर आए हैं जिसमे भरपूर क्‍वालिटी के साथ-साथ्‍ा मजबूती भी होगी। हम बात कर रहें हैं चाइनीज हैंडसेट मैन्‍यूफैक्‍चर हुवाई के नए स्‍मार्टफोन ऑनर की जो 10  अप्रेल का भारत में लांच कर दिया जाएगा।

हुवाई ऑनर में 2.3 प्‍लेटफार्म पर रन करता है। जिसका प्रोसेसर 1.4 गीगाहर्ट की हाई स्‍पीड से फोन को इस्‍तमाल करने में मदद करता है। ऑनर में लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है जो हाल ही में गूगल ने लांच किया है। इसके अलावा फोन में 4 इंच की बड़ी टच स्‍क्रीन दी गई है जो आपको पसंद आएगी।

इसकी टच स्‍क्रीन में ऐसलोमीटर, जायरो और प्राक्‍सीमिटी सेंसर लगे हुए हैं जो फोन को और भी खास बनाते हैं। फोटो क्लिक करने के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी यह है की उन्‍हें इस फोन के पीछे 8 मेगा पिक्‍सल का शानदार कैमरा मिल जाएगा। कैमरे में जियो-टैगिंग तथा ऑटो टैगिंग जैसे शानदार फीचर दिये हुए हैं।

फेस डिटेक्‍श्‍न और एचडीआर भी कैमरे में है। फोन मे सामने की तरफ 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया हुआ है जिससे आप आराम से वीडियो कॉनफ्रेंसिंग और दोस्‍तों के साथ चैटिंग भी कर सकते हैं। 3जी को सपोर्ट करने वाले इस फोन में सोशल नेटवर्किंग का भी अच्‍छा ऑप्‍शन दिया हुआ है। इसके साथ ब्‍लूटूथ और वाई-फाई से लैस यह फोन डाटा मैनेजमेंट और तेज़ परफार्मेंस को बढ़ाने के लिए कारगर

है। बिना रुके तीन दिनों तक लगातार चलने वाली लियॉन 1900 मेगा हर्ट कि बैट्ररी आपको कोई शिकायत का मौका नहीं देगी। अगर आप इस एंड्रायड फोन को लेने का मन बना रहे हैं तो यह बाजार में आपको अप्रेल के पहले हफ्ते तक मिल जाए‍गा। लेटेस्‍ट आइस्‍क्रीम सैंडविच ओएस की वजह से हुवाई अपने नए स्‍मार्टफोन को 20,000 रुपए में लांच कर स‍कता है।

हुवाई के ऑनर में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 4 इंच की स्‍क्रीन

  • 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस

  • 1.4 गीगाहर्ट प्रोसेसर

  • 8 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 3जी सपोर्ट

  • 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा

  • 1900 मेगाहर्ट की बैटरी

  • ब्‍लूटूथ, वाईफाई

  • कीमत- 20,000 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X