हुवावे ऑनर मैजिक : कर्वी बॉडी, ड्यूल कैमरा लेकिन बैटरी...!
हुवावे ऑनर मैजिक स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है, फोन ड्यूल कैमरा सेटअप है।
हुवावे के सब ब्रांड ऑनर का ऑनर मैजिक स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। फोन फिलहाल चाइना में पेश हुआ है, इसकी कीमत सीएनवाई 3,699 यानी लगभग 36,000 रुपए रखी गई है। यह चाइना में वीमॉल, टीमॉल और JD.com के जरिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अपने इस फोन की ग्लोबल लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

ऑनर के इस नए स्मार्टफोन में प्राइवेसी के लिए कुछ फीचर्स जैसे इंटेलीजेंट सेंसर और रिकग्निशन टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फोन वाइजस्क्रीन सेंसर जे साथ आता है, जो की यूज़र्स को फोन स्क्रीन देखते ही अनलॉक करने की सुविधा देता है। यूज़र जब अपने ऑनर मैजिक को कहीं रखेंगे या उसे पॉकेट में रखेंगे तो स्मार्टफोन की स्क्रीन अपने आप ही लॉक हो जाएगी।
ऐसे ही कुछ शानदार टेक फीचर्स के साथ आएगा हुवावे ऑनर मैजिक, जानिए जानते हैं इसके अन्य शानदार फीचर्स क्या हैं।
3डी कर्व्ड डिस्प्ले
ऑनर मैजिक स्मार्टफोन में 5.09 इंच स्क्रीन है, इसका रेसोल्यूशन 1440*2560 पिक्सल है। यह क्वाड एचडी AMOLED 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट भी है।
4जीबी रैम
यह स्मार्टफोन ऑक्टा कर किरिन 950 1.8GHz प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ ऑनर यूआई है।
2900mAh पॉवर बैटरी
फोन की बैटरी 2900mAh पॉवर की है। ऑनर मैजिक स्मार्टफोन में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। यह फोन केवल 20 मिनट के चार्ज पर 70प्रतिशत चार्ज और 10 मिनट चार्जिंग पर 40 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
12 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप
हुवावे ऑनर मैजिक की एक और खास बात है यह 12 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, इसमें ड्यूल टोन एलईड फ़्लैश दी गई है। फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
वाइजस्क्रीन सेंसर
ऑनर के इस नए स्मार्टफोन में वाइजस्क्रीन सेंसर के साथ आता है, जो की यूज़र्स को फोन स्क्रीन देखते ही अनलॉक करने की सुविधा देता है।


Click it and Unblock the Notifications








