हुवाई ऑनर स्मार्टफोन में दिया गया है लम्बा बैटरी बैकप

लम्बा बैटरी बैकप
हुवाई ऑनर की खासियत है बैटरी बैकप, फोन में 1900 एमएएच की बैटरी दी गई है जो बाजार में मौजूद कम ही स्मार्टफोन में मौजूद है। एक बार फोन को फुल चार्ज करने पर दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले हुवाई ऑनर में ज्यादा देर तक वीडियो और ऑडियो का मजा लिया जा सकता है। कंपनी के अनुसार एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 3 दिन तक फोन को प्रयोग किया जा सकता है, वहीं इसमें 3 हफ्तों का स्टैंडबॉय टाइम मिलता है।
1- हुवाई ने बैटरी के लिए कई पेटेंट करा रखे हैं
2- 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 6 घंटे का गेमिंग बैकप
3- 3 दिन का बैटरी बैकप और 3 हफ्तों का स्टैंडबॉय टाइम
लुक
स्लीक लुक
10.55 एमएम स्लिम डिजाइन
लाइट वेट और कैरी करने में आसान
8 मेगापिक्सल का कैमरा
हुवाई ऑनर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो स्टिल और मूविंग दोनों तरह की पिक्चर को कैपचर करने की क्षमता रखता है। जबकि वीडियो चैटिंग करने के लिए फ्रंट वीजीए कैमरा दिया गया है।
- एचडीआर के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटो फोकस कैमरा
- कम रोशनी होने पर लिड लाइट की सुविधा
फोन में फास्ट परफार्मेंस के लिए 1.4 गीगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है, हुवाई ऑनर में 2.3 एंड्रॉएड जिंजरब्रेड ओएस पर रन करता है जिसे 4.0 वर्जन तक अपग्रेड कर सकते हैं। वहीं फोन में दी गई वाईफाई की मदद से यूजर फास्ट इंटरनेट का मजा ले सकता है।
कीमत- 22,999 रुपएमुफ्त में मोबाइल बांट रही है बीएसएनएल


Click it and Unblock the Notifications








