Home
Mobile

सितंबर में हवाई करेगा इम्‍पल्‍स 4जी को लांच

By Super

सितंबर में हवाई करेगा इम्‍पल्‍स 4जी को लांच

ग्‍लोबल मार्केट में एक बार फिर 4जी हैड़सेट ने अपने कदम रख दिये हैं। आप सोंच रहे होगें कि क्‍या यह सच में 4जी ही है। लोग 4जी को र्सिफ इसलिए पसंद करते हैं क्‍योकि य‍ह 3जी का अपडेटेड वर्जन है जिसमें 3जी से बेहतर इंटरनेट ब्राउजिंग और तेज़ डाउनलोडिंग की अच्‍छी सुविधा दी हेती है ।

नेक्‍सट जेनरेश्‍न 4जी की सर्विस को एलटीई और वाईमैक्‍स2 टेक्‍नालिजी का शीर्षक दिया गया था। पर आज-कल य‍ह आम बात हो गई है कि मार्किट में मिलने वाला हर आम फोन 4जी के नाम पर धड़ाधड़ बिक रहा है।

आइए अब हम बात करते हैं हवाई के इंपल्‍स 4जी फोन की। यह हैंडसे‍ट अनॉराइड 2.2 स्‍मार्ट फोन है जिसको कपंनी ने अभी डेमोन्‍सट्रेट करने और इसकी विश्वसनीयता को जानने के लिए गारंटी में रखा है। इस कैंड़ी बार फोन की लंबाई और चौड़ाई 4.72 X 2.56 X 0.46 (120 X 65 X 11.9 एमएम ) है। और भार केवल 125 ग्राम है।

हवाई इंपल्‍स 4जी टीएफटी डिस्‍प्‍ले के साथ है, जिसका रेजुलेश्‍न 480 X 800 पिक्‍सल है। इस फोन की शानदार स्‍क्रीन 3.8 इंच की है जिसमे मल्‍टी टच और प्रोक्‍समिटी सेसंर भी लगा हुआ है। इसका कैमरा 5 मेगापिक्‍सल है जिसमें लेड फ्लैश और ऑटोफोकस की बेहतरीन सुविधा दी हुइ है।

इस स्‍मार्टफोन में वह सारी खूबियॉं हैं जिसकी आपको सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है। अगर आप को बार-बार इंटरनेट यूज़ करने में समस्‍या आती है तो इस फोन में वाईफाई 802.11 बी/जी/एन/ डिवाइस लगी हुई है। फोन में 512 एमबी की मेमोरी भी है। हम डिवाईस की डाटा स्‍टोरेज को माइक्रो एसडी की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। इसका मल्‍टी सिस्‍टम काफी जानदार है। इस फोन की खूबसूरती और क्‍वालिटी को देखते हुए इसका दाम काफी कम होगा। इस स्‍मार्टफोन को सितंबर के अतं तक बाजार में लांच करने की पूरी उम्‍मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X