Huawei ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया बेहतरीन खूबियों वाला टैबलेट, प्रिमियम लुक के साथ मिलेगी बेहतर कनेक्टिविट
Huawei ने ग्लोबल लेवल पर एक नया बजट टैबलेट Matepad SE 11 लॉन्च किया है। यह डिवाइस किफायती होने के साथ ही बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और भी कई सुविधाओं के साथ मार्केट में आया है। देखने में इस टैबलेट का लुक प्रमियम लगता है।
Huawei Matepas SE 11 के स्पेसिफिकेशंस
Huawei Matepas SE 11 में प्रिमियम लुक के लिए पतली और हल्की मेटल बॉडी दी गई है। साथ ही इस टैबलेट को दो कलर ऑप्शन क्रिस्टल ब्लू और नेबुला ग्रे में पेश किया गया है। वहीं इसका माप 252.3 x 163.8 x 6.9 मिमी है, जिसका वजन 475 ग्राम है।

डिस्प्ले: इसमें 11 इंच का टीएफटी एलसीडी (IPS) पैनल डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन (1920 x 1200 पिक्सल) और 85 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। इसकी स्क्रीन में 400 निटस पीक ब्राइटनेस, 1400:1 कंट्रास्ट रेशियो, 16.7 मिलियन कलर, 100 परसेंट sRGB कलर गैमट और आराम से पढ़ने के लिए ईबुक मोड है।
प्रोसेसर: Huawei ने इसके प्रोसेसर को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक इसमें किरिन 710A या स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट मिल सकता है। टैबलेट HarmonyOS 2.0 पर रन करता है, जो आसान डेटा ट्रांसफर और स्क्रीन शेयरिंग के लिए मल्टी-स्क्रीन सहयोग जैसी सुविधाओं की भी पेशकश करता है।
स्टोरेज:Huawei Matepas SE 11 में स्टोरेज ऑप्शन्स में 64 जीबी या 128 जीबी शामिल है, जिसमें 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के ऑप्शन्स है।
कैमरा: टैबलेट में 8 मेगापिक्सल रियर लेंस दिया गया है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट- फेसिंग कैमरा वाला एक बेसिक कैमरा सेटअप दिया गया है।
बैटरी: Huawei Matepas SE 11 टैबलेट में 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग के लिए 7700mAh की बैटरी दी गई है।
Huawei Matepas SE 11 की कनेक्टिविटी
इस टैबलेट में लिखने, ड्रॉइंग करने और नोट लेने के लिए M-Pen Lite स्टाइलस का भी सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ 5.1 और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
इसमें ग्रेविटी सेंसर,एंबिएंट लाइट सेंसर, माइक्रोफोन, Huawei Histen 9.0 ऑडियो के साथ क्वाड स्पीकर और USB OTG के लिए भी सपोर्ट दिया गया है। लेकिन इन टैबलेट को Huawei ने किस कीमत के साथ लॉन्च किया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








