5,990 रुपए में हुवाई ला रहा है नया एसेंड वाई 100 एंड्रॉयड फोन

चाइनीज हैडसेट मैन्यूफैक्चर हुवाई ने 2012 में आईएफए ईवेंट के दौरन सितंबर में एक साथ 6 फोन लांच करने की घोषणां की थी, जिस पर अमल करते हुए हुवाई भारत में हॉट स्पॉट और स्पाइस के साथ मिलकर एसेंड Y100 स्मार्टफोन 5,990 रुपए उतारने वाली है।
हुवाई के एसेंड Y100 स्मार्टफोन की सीधी टक्कर सैमसंग के गैलेक्सी वाई स्मार्टफोन से होगी क्योंकि दोनों की कीमत में कोई खास अंतर नहीं है। फोन में मेन फीचरों पर नजर डालें तो हुवाई एसेंड में 2.8 इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है जो 320 x 240 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। कम कीमत में बावजूद फोन में 800 मेगार्हट का क्वॉलकॉम स्नैप ड्रैगन MSM7225A प्रोसेसर दिया गया है। साथ में एंड्रॉयड का 2.3 वर्जन ओएस प्लेटफार्म भी है।
पढ़ें: फोन में कैसे बदलें बैटरी और सिम कार्ड
हुवाई एसेंड Y100 स्मार्टफोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर
साइज और वेट : फोन का साइज 106 x 56 x 10.9 और वेट 100 ग्राम है।
डिस्प्ले: एसेंड वाई 100 में 2.8 इंच की टीएफटी कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 320 x 240 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर : इंट्री लेवल फोन होने की वजह से फोन में 800 मेगाहर्ट का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन MSM7225A प्रोसेसर दिया गया है।
ओएस : हुवाई वाई 100 में एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड प्लेटफार्म दिया गया है।
कैमरा : हैंडसेट में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरा नदारद है।
मैमोरी : एसेंड वाई 100 में 512 एमबी की इंटरनल मैमोरी और 256 एमबी रैम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है जिससे 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड कर सकते हैं।
कीमत: एस एसेंड वाई 100 साहोलिक डॉट कॉम में 5,990 रुपए में उपलब्ध है। एक हफ्ते के अंदर हैंडसेट भारतीय रीटेल स्टोर में उपलब्ध हो जाएगा।
पढ़ें: कैसे खेलें फ्री ऑनलाइन गेम


Click it and Unblock the Notifications








