Home
Mobile

हुवाई पेश करेगा सस्‍ता एंड्राएड स्‍मार्टफोन

By Super
हुवाई पेश करेगा सस्‍ता एंड्राएड स्‍मार्टफोन
चाइनीज मोबाइल कंपनी हुवाई अपने स्‍मार्टफोन हैंडसेट और डैटा कार्ड के लिए जानी जाती है। स्‍मार्टफोन की रेंज में हुवाई ने एक और नया एंड्राएड फोन करेगा जिसकी कीमत अन्‍य एंड्राएड स्‍मार्टफोन के मुकाबले काफी कम होगी। 4000 रूपए में हुवाई के यू 8110 एंड्राएड स्‍मार्टफोन में वे सभी फीचर हैं जो अन्‍य स्‍मार्ट फोन इस समय आ रहें हैं। अब सवाल यह उठता है हुवाई ने इतनी कम कीमत में एंड्राएड फोन कैसे लांच करेगा। इसका जवाब है बाजार में चल रही आपसी प्रतिस्‍पर्धा और नए फोन में 3जी की सुविधा का न होंना।

अक्‍सर देखा गया है लोग एंड्राएड फोन खरीद तो लेते हैं मगर फोन में दी गई 3जी सर्विस का वा लाभ नहीं उठा पाते है कभी कभी तो फोन में दिया गया नेटर्वक भी सपोर्ट नहीं करता है। हुवाई के कम कीमत में एंड्राएड फोन में वाईफाई कनेक्‍टीविटी और जीपीएस की सुविधा दी गई है। हुवाई का यू 8110 एंड्राएड के 2.1 प्‍लेटफार्म में रन करेगा। मूवी या वीडियो देखने के लिए फोन में 2.8 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो क्रिस्‍टल क्लियर पिक्‍चर क्‍वलिटी प्रोवाइड करती है।

सस्‍ते फोन की रेंज में एंड्राएड हुवाई के नए फोन में सबसे अच्‍छा फीचर है जो बाजार में अन्‍य फोन उत्‍पादकों को सस्‍ते फोन निकाले पर मजबूर करेगा। हुवाई के अनुसार नए फोन की कीमत 4000 से लेकर 6000 हजार रूपए के बीच हो सकती है। अभी तक माइक्रोमैक्‍स ही एक ऐसी कंपनी जिसने सबसे सस्‍ता एंड्राएड फोन बाजार में पेश किया है। हुवाई के मार्केटिंग मैनेजर मि. आनंद नारंग ने बातचीत के दौरान जानकारी दी हुवाई के नए हैंडसेट में 3जी की सुविधा नहीं जिसकी वजह से यह काफी कम कीमत में लांच किया जाएगा। हुवाई बाजार में एंड्राएड फोन की रेंज में भविष्‍य में और कई बजट मोबाइल पेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X