अनोखी डिजा़इन वाला हुवाई टोकीड़ोकी

हुवाई एम835 टोकीड़ोकी स्पेशल एडिशन फोन में पीछे की तरफ कलात्मक ग्राफिक्स बनी हुई हैं जो आपका मन लुभाने में कामयाब होगी। आज की तारीख में यह पहले कभी नहीं हुआ होगा जब यूजर अपने स्मार्टफोन के सामने का नहीं बल्कि उसके पीछे का प्रदर्शन करेगें। यह फोन अपने पिछले हुवाई फोनों की तुलना में काफी कुछ अलग है, जैसे की कैमरा लेंस के बगल में लगी हुई नीली ऐक्सेन्ट, डायरेक्शनल कीपैड और ईयर पीस इत्यादि। इस फोन का लुक दोनों ही पुरुष और महिला की पसंद को देखते हुए तैयार किया गया है, जो दोनों को ही पसंद आएगा। यह दो बैट्री कवरों मे आता है, अगर आप एक कवर को देखते-देखते बोर हो चुके हों तो उन्हें बदल भी सकते हैं।
अब बात करते हैं इसकी परफार्मेस की, यह काफी कुछ टी-मोबाईल कोमिट की ही तरह है। फोन एंड्राएड 2.2 फ्रोयो पर काम करता है, इसकी स्क्रीन का साइज 2.8 इंच क्यूवीजीए है जिसमें 3.2 मेगा पिक्सल कैमरा दिया हुआ है। डाटा ट्रांसफर के लिए ब्लूटूथ 2.1 और नेट कनैक्टिविटी के लिए वाईफाई भी है जो आपको तेजी के साथ डाउनलोडिंग करने में मदद करेगा। इसकी लंबी चलने वाली 1,200 एमएएच बैट्री आपको देर तक का टॉक टाईम और स्टैंड बाई देगी। इसमें माईक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन ना सिर्फ मोबाइल आर्ट के लिए जाना जाएगा बल्कि युवा भी इस शानदार स्मार्टफोन को काफी हद तक पसंद करने वाले हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications