Huawei Mate 60 Pro सैटेलाइट-कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन ब्रांड Huawei ने अपना नया हैंडसेट Huawei Mate 60 Pro स्मार्टफोन सैटेलाइट-कॉलिंग फीचर के साथ चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसकी मदद से अब यूजर्स मोबाइल सिग्नल के बिना भी किसी भी स्मार्टफोन पर कॉल कर सकते हैं। आपको बता दें, हुआवेई का यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले अन्य फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Mate 60 Pro की कीमत
Huawei Mate 60 Pro अपने इस लेटेस्ट फोन को पर्पल, ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसके 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी बाजार में 6999 युआन यानि कि, लगभग 79,393 रुपये तय किया गया है।

Huawei Mate 60 Pro के स्पेसिफिकेशन
Huawei Mate 60 Pro में 6.82-इंच फुल HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। जो 1-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1440Hz PWM डिमिंग है। इस फोन में आपको 12GB रैम और 256GB/ 512GB /1 TB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इसे पावर देने के लिए इसमें 88W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है। जिससे यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक खराब नहीं होगा।
Huawei Mate 60 Pro का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल-रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP टेलीफोटो OIS सेंसर शामिल है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही XMAGE कैमरा सिस्टम सुपर नाइट मोड, सुपर मैक्रो, मैक्रो PiP, प्रो मोड, स्लो मोशन, मल्टी कैमरा और AI फोटोग्राफी मोड को भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 4D प्रेडिक्टिव फोकस ट्रैकिंग भी शामिल है, जिससे फोटो ब्लर न हों। सेल्फी के लिए HDR सपोर्ट के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
अगले महीने लॉन्च होने जा रहा ये फोन
स्मार्टफोन ब्रांड मोटो 1 सितंबर को भारत में अपने Moto G84 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को 5000 एमएएच की बैटरी 30 वॉट के चार्जिंग के साथ, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज, एंड्रॉइड 13, Qualcomm Snapdragon 695 SoC और 6.55 इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इसमें यूजर्स को ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इस फोन की कीमत 22 से 24,000 के बीच तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








