Home
Mobile

Huawei Mate 70 Air लॉन्च: iPhone Air और Galaxy S25 Edge को देगा टक्कर

Huawei ने अपनी Mate 70 Series में नया धमाकेदार स्मार्टफोन Huawei Mate 70 Air पेश किया है, जो iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge जैसे प्रीमियम फोन्स को सीधी चुनौती देने आया है। कंपनी ने इसे स्लिम, लाइट और लग्जरी डिजाइन के साथ लॉन्च किया है, जो परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों में कमाल दिखाता है।

यह फोन सिर्फ 6.6mm पतला और 206 ग्राम हल्का है, जिसमें Celestial Gold Thread Brocade Silk डिजाइन और Star-Ring Glow Effect दिया गया है। आइए चेक करते हैं इसके स्पेसिफिकेशन...

iPhone Air और Galaxy S25 Edge को टक्कर देगा Huawei Mate 70 Air

डिजाइन और दमदार बिल्ड क्वालिटी

Huawei Mate 70 Air को टिकाऊपन के लिहाज से भी खास बनाया गया है। इसमें Kunlun Glass Protection है, जो सामान्य ग्लास की तुलना में 10 गुना ज्यादा ड्रॉप-रेसिस्टेंट है। इसका बॉडी स्ट्रक्चर Brocade Fiber से बना है, जो 5 गुना ज्यादा इम्पैक्ट रेसिस्टेंस प्रदान करता है। साथ ही, फोन IP68 और IP69 दोनों रेटिंग के साथ आता है यानी यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है।

डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स

फोन में 7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो 1.07 बिलियन कलर्स, P3 वाइड कलर गैमट, और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 2160Hz PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव बेहद स्मूद रहता है।

कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन सेंसर, 12MP RYYB टेलीफोटो लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा, और एक 1.5MP Red Maple TrueColor सेंसर शामिल है।
फ्रंट में 10.7MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो कॉलिंग सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

Huawei Mate 70 Air में दो प्रोसेसर वेरिएंट दिए गए हैं।

  • Kirin 9020B (12GB RAM मॉडल के लिए)
  • Kirin 9020A (16GB RAM मॉडल के लिए)

स्टोरेज विकल्पों में 256GB और 512GB शामिल हैं। फोन में मेमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

पावर के लिए इसमें 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 66W SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की थर्मल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए इसमें VC हीट डिसिपेशन सिस्टम जोड़ा गया है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

यह डिवाइस HarmonyOS 5.1 पर चलता है और इसमें कई एआई-आधारित फीचर्स दिए गए हैं, जैसे

  • AI Air Transfer
  • AI Noise Cancellation
  • Tap-to-Share
  • AI Face-Swap Detection
  • Stylus Support (लिखने और एनोटेशन के लिए)

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7+, Bluetooth 5.2, NFC, USB Type-C, सैटेलाइट मैसेजिंग (BeiDou) और मल्टी-GPS सिस्टम्स (GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC) का सपोर्ट है।

कलर वेरिएंट और कीमत

Huawei Mate 70 Air तीन रंगों में लॉन्च किया गया है।

  • Gold Thread & Silver Brocade
  • Feather Robe White
  • Radiant Gold Black

वेरिएंट कीमत (युआन) कीमत (रुपये में)

12GB + 256GB ¥4,199 ₹52,250
12GB + 512GB ¥4,699 ₹58,450
16GB + 256GB ¥4,699 ₹58,450
16GB + 512GB ¥5,199 ₹64,650

फोन में Huawei Histen स्टीरियो साउंड इफेक्ट्स दिए गए हैं, जो प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X