Huawei Mate X5 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, Samsung से सीधा मुकाबला, जानें कीमत और फीचर
Huawei Mate X5 Launched: स्मार्टफोन ब्रांड हुवावे ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X5 को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसका मुकाबला सैमसंग के Galaxy Z Fold5 से माना जा रहा है। हुवावे अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन में 50MP कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस फोन में को कई दमदार फीचर्स से लैस किया है। तो आईए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।
Huawei Mate X5 की कीमत
हुवावे ने अपने इस नए फोल्डेबल फोन को White, Black, Green, Purple और Gold पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसमें ग्राहकों को 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज, 16 GB रैम और 512 GB दो स्टोरेज वेरियंट मिल रहा है। इसके अलावा इस हैंडसेट के कलेक्टर एडिशन को 16 GB रैम + 512 GB और 1 TB स्टोरेज में भी उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Huawei Mate X5 स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Mate X5 में 6.4 इंच OLED LTPO कवर डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 8:7.1 है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन 300 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। इसके ग्राहकों को16 GB तक रैम और 1 TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। कंपनी ने अपने इस नए फोन को Harmony OS 4.0 के साथ मार्केट में पेश किया है।
फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate X5 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस शामिल है, जो OIS सपोर्ट के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए हुवावे ने इसमें 66W वायर्ड और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5060mAh की बैटरी शामिल की है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए यह जीपीएस, NFC , Wi-Fi 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन को IPX8 रेटिंग मिली है। जिससे यह पानी में भी खराब नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications








