हुवाई के नए स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल कैमरा

हुवाई मरकरी एक खास एंड्राएड फोन है जो भीड़ में सबसे अलग लगता है। यह टच स्क्रीन स्मार्टफोन 3 जी के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। साथ ही यह एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड ओएस पर रन करता है जिसको 1.4 गीगा हर्ज का प्रोसेसर पावर देता है।
इस फोन की खास बात इसमें दिया गया 8 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है जिसमें ऑटो फोकस और वीडियो रिकार्डिंग की सुविधा है। इसके साथ ही इसमें वीजीए कैमरा भी है जिससे आप वीडियो कान्फ्रेसिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 2 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है जिसको आप माइक्रो एसडी के दा्रा और भी बढा सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें स्टीरिओ ब्लूटूथ, वाइफाइ, गूगल मैप, वेब ब्राउजर, जीपीएस आदि की सुविधा दी हुई है। इसके साथ ही आप एंड्राएड मार्केट से ढेर सारे एप्पलीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। फोन की 4 इंच की स्क्रीन का रेजूलूशन 480 x 854 पिक्सल है। यह मोबाइल वाइफाइ हॉटस्पॉट के रुप में भी इस्तमाल किया जा सकता है।
जिसके दा्रा दूसरे डिवाइ आराम से नेट ब्राउज़ कर सकते हैं। फिलहाल फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है पर अगर आपको एक सस्ता और बेहतरीन मोबाइल चाहिए तो आपको इससे अच्छा फोन कहीं नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








