Huawei Nova 11 SE स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू, जानिए कीमत व फीचर्स
Huawei Nova 11 SE Launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे ने अपनी नई स्मार्टफोन Huawei Nova 11 SE को हाल ही में लॉन्च किया है। जिसकी बिक्री आज से शुरू होने जा रही है। इस फोन को 512 जीबी स्टोरेज , 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ 66W चार्जिंग फीचर्स से लैस किया गया है। आपको बता दें , इससे पहले चीन में साल की शुरूआत अप्रैल में ही कंपनी ने अपने नोवा 11 सीरीज को पेश किया थाथ जिसके तहत Huawei Nova 11, Huawei Nova 11 Pro और Huawei Nova 11 Ultra स्मार्टफोन को मार्केट में लाया गया था। तो आइए आपको इस लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक से रूबरू करवाते हैं।
Huawei Nova 11 SE कीमत
हुवावे नोवा 11 एसई को कंपनी ने फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च किया है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) तय की गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,199 युआन (करीब 25,000 रुपये) है। इसे ग्राहक ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन की बिक्री आज से यानि कि, 3 नवंबर से शुरू होने जा रही है।

Huawei Nova 11 SE स्पेसिफिकेशन्स
हुवावे के नोवा 11 एसई में यूजर्स को 6.67 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल रही है। जिसका स्क्रीन फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इस फोन के स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ तक है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 LTE-ओनली प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ CPU के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Nova 11 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल , 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।
Huawei ने अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और टाइप-सी सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन का वजन 186 ग्राम, मोटाई 7.39mm है।


Click it and Unblock the Notifications








