Huawei ने नया मिड-रेंज स्मार्टफोन किया लॉन्च, इन खास फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Huawei Nova 11 SE Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हुवावे ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Huawei Nova 11 SE नाम से जाना जाएगा। इस फोन की शुरूआती कीमत कंपनी ने 23 हजार रुपये से भी कम तय किया है। अपने इस डिवाइस को हुवावे ने Snapdragon 680 SoC से लैस किया है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Huawei Nova 11 SE कीमत और उपलब्धता
हुवावे ने फिलहाल अपने इस नए स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च किया है। जिसके कलर ऑप्शन की बात करें तो इस व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन तीन कलर वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। कीमत की बता की जाए तो इस फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरियंट के मॉडल की कीमत 1999 CNY यानि लगभग 22,750 रुपये तय हुआ है। वहीं इसके 8जीबी रैम के साथ 512जीबी वाले वेरियंट की कीमत 2,199 CNY यानि लगभग 25,000 रुपये है। अभी भारतीय बाजार में इसे लॉन्च करने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल 2024 मार्च में इसे देश में लाया जा सकता है।

Huawei Nova 11 SE स्पेक्स
नोवा 11 एसई में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन Harmony OS 4 पर आधारित है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 108 मेगापिक्सकल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ आ रहा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45,00mAh की बैटरी दी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस न्यूली फोन की लंबाई 162.39, चौड़ाई 75.47, मोटाई 7.39mm और वजन 186 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल सिम, 5G, GPS , वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, NFC और USB-C पोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications






