Huawei Nova 11 Series 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन Nova 11 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग इंवेंट के दौरान कंपनी ने इस नई सीरीज के Huawei Nova 11, Huawei Nova 11 Pro और Huawei Nova 11 Ultra स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन सीरीज की अगले हफ्ते से चीन में बिक्री शुरू हो जाएगी।
Huawei Nova 11 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Huawei के Nova 11 स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल मैक्रो लेंस के साथ एक अन्य लेंस को भी शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी या फिर वीडियोग्राफी की बात करें तो इसके लिए आपको फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 300Hz का टच सैंपलिंग रेट भी आपको मिल रहा है। कंपनी ने अभी फिलहाल इस फोन को ग्रीन , ल्यूमिनस गोल्ड ब्लैक, स्नोई व्हाइट और डॉन गोल्ड कलर में लॉन्च किया है।
वहीं इसके कीमत की बात करें तो कंपनी ने 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत लगभग 29,800 रुपये , 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 33,400 रुपये और 512 GB स्टोरेज वाले हाई-ऐंड वेरियंट की कीमत 40,600 रुपये रखी है।

Huawei Nova 11 प्रो स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Huawei Nova 11 प्रो में आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले रहा है। Huawei Nova 11 के सेम फीचर्स से लैस प्रो वेरिएंट में आपको केवल 8 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट लेंस वाला सेकंडरी सेल्फी कैमरा का ही अंतर मिलेगा। वहीं अगर इस स्मार्टफोन की कीमत बात करें तो इसके 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत लगभग 41,800 रुपये, 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 47,700 रुपये रखा गया है।
Huawei Nova 11 अल्ट्रा की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Huawei Nova 11 अल्ट्रा Huawei Nova 11 प्रो के समान ही सभी फीचर्स से लैस है। हालांकि यह स्मार्टफोन आपको 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिलेगा। यह स्मार्टफोन चाइनीज सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम Beidou के जरिए टू-वे सैटेलाइट मैसेजिंग को भी सपोर्ट करता है। वहीं इसके कीमत की बात करें तो 512 GB सिंगल स्टोरेज ऑप्शन वाला यह फोन आपको लगभग 53,100 रुपये में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








