Home
Mobile

48 MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 11i लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

48 MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 11i लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Nova 11i : हुवावे ने अपनी Nova 11 सीरीज का नया स्मार्टफोन Huawei Nova 11i को साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इससे पहले ही चीन में इस सीरीज के Nova 11, Nova 11 Pro और Nova 11 Ultra को लॉन्च किया था। कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन Huawei Nova 11i में यूजर्स को 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दे रही है। आइए आपको आगे इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Huawei Nova 11i के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें यूजर्स को कंपनी 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दे रही है। इसी के साथ इस फोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर को भी शामिल किया गया है। वहीं इसके स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा अपनी सुविधानुसार बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा रही है। कैमरे की बात करें यूजर्स को 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। इसी से साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आपको बता दें, Huawei Nova 11i एंड्रॉयड पर बेस्ड EMUI 13 पर काम करता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें सिंगल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, एक USB-C पोर्ट दिए गए हैं। इस हैंडसेट का वजन 193 ग्राम बताया जा रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने हैंडसेट को ज्यादा सिक्योर रख सकें।

Huawei Nova 11i की कीमत

Huawei Nova 11i की कीमत की बात की करें तो इसकी कीमत $320 यानि कि, लगभग 26,160 रुपये तय की गई है। हालांकि, फिलहाल इस फोन के सही कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यह स्मार्टफोन आपको स्टारी ब्लैक और मिंट ग्रीन दो कलर ऑप्शन में मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei has launched its new smartphone Huawei Nova 11i in South Africa. In which users are getting 6.8 inch LCD FHD+ display. Along with this, the company is also offering a 48-megapixel primary camera and a 16-megapixel front camera for selfies.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X