Home
Mobile

Huawei Nova 12, Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर खासियत

Huawei Nova 12 Series Price: हुवावे ने अपना लेटेस्ट नोवा 12 सीरीज चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने चार नए हैंडसेट Huawei Nova 12, Huawei Nova 12 Pro, Huawei Nova 12 Ultra और Huawei Nova 12 Lite (Active Edition) को एक साथ पेश किया है। कंपनी के इस सीरीज के सभी मॉडल Harmony OS 4 पर संचालित होंगे। इसके साथ ही इन फोन्स में ब्रांड ने 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। तो आइए आपको आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Huawei Nova 12, Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra लॉन्च, जानिए कीमत

Huawei Nova 12 सीरीज की कीमत

Huawei के नए फोन्स की कीमत की बात करें तो Nova 12 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (तकरीबन 34,000 रुपये) शुरूआती कीमत है। हुवावे Nova 12 Pro के 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 (तकरीबन 51,500 रुपये) और Huawei Nova 12 Ultra के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (तकरीबन 54,000 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (तकरीबन 64,000 रुपये) तय किया गया है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Nova 12 को चेरी व्हाइट , ओब्सीडियन ब्लैक शेड्स , Nova 12 Pro को कलर नंबर 12, ओब्सीडियन ब्लैक, चेरी ब्लॉसम पिंक और चेरी ब्लॉसम व्हाइट कलर और Nova 12 Ultra को कलर नंबर 12, स्मोकी ग्रे, ओब्सीडियन ब्लैक शेड्स में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इन फोन्स को VMall के जरिए चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Huawei Nova 12 Ultra, 12 Pro के फीचर्स

हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा और नोवा 12 प्रो में 6.76 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेंगे। इन फोन्स की स्क्रीन फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। इनके स्क्रीन पर एक पिल शेप कैमरा मिलेगा। जिसमें दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। कंपनी के ये दोनों फोन HarmonyOS 4.0 के साथ आ रहे हैं। जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करते हैं।

हुवावे नोवा 12 प्रो मॉडल में Kirin 8000 प्रोसेसर और नोवा 12 अल्ट्रा में Kirin 9000SL प्रोसेसर कंपनी ने दिया है। फोन में 12 GB तक रैम दिया गया है। वहीं मॉडल को 512 GB तक स्टोरेज और अल्ट्रा मॉडल को 1 TB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा और नोवा 12 प्रो को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और मैक्रो सेंसर मिल रहा है। इन दोनों फोन्स में ब्रांड ने सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर दिया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो हुवावे नोवा 12 प्रो और अल्ट्रा को पावर देने के लिए इनमें 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Huawei Nova 12 starts at CNY 2,999 (approximately Rs 34,000) for the base variant with 256GB storage. The 512GB storage variant is priced at CNY 3,399 (approximately Rs 40,000).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X