Home
Mobile

Huawei Nova 12 सीरीज ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च, डिजाइन रेंडर लीक

Huawei upcoming smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे जल्द ही अपना Nova 12 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस अपकमिंग सीरीज कथित Huawei Nova 12 के रेंडर लीक हुए हैं, जिससे इस आगामी हैंडसेच के बैक डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। वहीं हाल ही में एक लीक में इस फोन को लेकर दावा किया गया था कि, इस सीरीज के फोन्स को कंपनी अपने खुद के Kirin चिपसेट्स के साथ लॉन्च करेगी। इसके अलावा इसमें यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिलेंगे। आइए आगे इस सीरीज की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स जानते हैं।

दरअसल चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर fixed focus digital अकाउंट से Huawei Nova 12 के रेंडर लीक किए गए हैं। इसके साथ ही इस फोन के फोटो भी शेयर किए गए हैं। शेयर की गई इमेज में इस फोन के पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के दाएं ओर दिखाई दे रहे हैं। वहीं पावर बटन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के बजाय इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ देखा जा सकता है। इसका मेन कैमरा बड़े रिंग के अंदर फिट किया गया है, वहीं दो अन्य कैमरे छोटे साइज के हैं। जो देखने में Huawei Nova 11 के जैसे ही लग रहे हैं।

Huawei Nova 12 सीरीज के डिजाइन रेंडर लीक, यहां जानें सभी डिटेल

वहीं इससे पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, इस सीरीज के तहत तीन हैंडसेट लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही नए kirin चिपसेट पर से भी पर्दा उठ सकता है। इसके अलावा Huawei Nova 12 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पिछले महीने भी सामने आई थी। जिसमें दावा किया था कि , इस सीरीज के फोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले पर Kunlun ग्लास प्रोटेक्शन कंपनी देगी, जिसे हुवावे खुद तैयार करती है। प्रोसेसर की बात करें तो वेनिला मॉडल में Kirin 830 चिपसेट और Pro मॉडल को Kirin 9000S चिपसेट के साथ उपलबध कराए जाने की जानकारी सामने आई है।

टिप्स्टर ने स्टैंडर्ड मॉडल में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिए जाने का दावा किया है। जिसमें साथ 8 मेगापिक्सल का दूसराकैमरा और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल होगा। Pro मॉडल को 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे मिलने का दावा किया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी वेनिला मॉडल में 4,800mAh बैटरी दे सकती है, जो 88W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं Pro मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,800mAh बैटरी शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The render of the alleged Nova 12 has been leaked on the Chinese social media platform Weibo from an account named fixed focus digital. The back panel of the smartphone can be seen in the shared photo. It shows a triple rear camera island, in which the main camera is fitted inside the huge ring and the two other sensors are of smaller size.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X