Home
Mobile

Huawei Nova 12 सीरीज की कीमत लॉन्च से ठीक पहले लीक, यहां जानें सबकुछ

uawei Nova 12 Series Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे आज चीन में अपनी नई सीरीज Huawei Nova 12 को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने चार नए स्मार्टफोन Huawei Nova 12, Nova 12 Pro, Nova 12 Lite और Nova 12 Ultra को एक साथ पेश कर सकती है। हालांकि इस सीरीज पर से पर्दा उठने से पहले ही इसके कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन अब लॉन्च से ठीक पहले इस सीरीज के प्राइस भी लीक हो गए हैं। तो आइए आगे आपको नोवा के अपकमिंग सीरीज की अब तक सामने आए सभी डिटेल्स बताते हैं।

Huawei Nova 12 सीरीज की कीमत लॉन्च से ठीक पहले लीक, यहां जानें सबकुछ

Huawei Nova 12 सीरीज की कीमत

Nova 12 सीरीज के बेस मॉडल Huawei Nova 12 की कीमत 3299 युआन (करीब 39,500 रुपये) तय किया जा सकता है। Nova 12 Pro की कीमत 4499 युआन (करीब 53,800 रुपये) होगा। वहीं Nova 12 Ultra को कंपनी 5499 युआन (करीब 65,800 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है।

Huawei Nova 12 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Nova 12 Pro में कर्व्ड ऐजेस वाली OLED डिस्प्ले दी जाएगी। जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 2776 x 1224 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसकी स्क्रीन पर एक पिल शेप का कटआउट मिलेगा, जिससे ड्यूल सेल्फी कैमरा शामिल किए जाने की उम्मीद है। लीक में दावा किया गया है कि, यह स्मार्टफोन नए Kirin 9000 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए प्रो मॉडल में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2x जूम वाला 8 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट ड्यूल फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं इसके रियर में f/1.4-f/4.0 फिजिकल वेरिएबल अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 100W चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।

नोवा 12 प्रो के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 12जीबी का LPDDR4 रैम और Hi1105 NFC चिप मिलेगा। वहीं रिपोर्ट की माने तो नोवा 12 स्टैन्डर्ड और लाइट मॉडल को 4जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं प्रो और अल्ट्रा मॉडल 5जी नेटवर्क पर आधारित होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Nova 12 Ultra can be given a 50 megapixel primary camera. The company will make it available in three color options: Blue, Black, and White.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X