Huawei Nova Flip के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर से लेकर कीमत तक का खुलासा
Huawei Nova Flip Launch Date: मार्केट में फ्लिप फोन की मांग को देखते हुए, अब स्मार्टफोन मेकर कंपनी Huawei भी अपना Flip फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने ऑफिशियली तौर पर अपने नए क्लैमशेल-फोल्डेबल Huawei Nova Flip के लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है।
हालांकि अभी तक इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसे लेकर कुछ जानकारी शेयर की है।

Huawei Nova Flip लॉन्चिंग- हुवावे का आगामी लॉन्च इवेंट चीन में 6 अगस्त को निर्धारित है। नोवा फ्लिप के साथ, कंपनी द्वारा MateBook GT 14, MatePad Pro 12.2, MatePad Air 2024 और प्रिंटर X1 Max सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पेश किए जाने की उम्मीद है।
फोल्डेबल जगत में हुवावे अपने नोवा फ्लिप को एक किफायती ऑप्शन के तौर पर ला सकता है। यह किफायती कीमत हाई-एंड फोल्डेबल के मुकाबले कम प्रीमियम फील की कीमत पर लाई जा सकती है।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार फोल्डेबल 'CMF टेक्सचर में कमतर' है, यानी कि, यह प्रीमियम फोल्डेबल की तुलना में कम कीमत वाली सामग्री के इस्तेमाल की तरह इशारा करता है।
इसके अलावा लीक की मानें तो नोवा फ्लिप किरिन 5G चिप द्वारा संचालित होगा। वहीं चार्जिंग की बात करें तो इसमें 66W चार्जिंग सपोर्ट दिए जानें की उम्मीद है, गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।

वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ डुअल सेटअप मिलेगा, जिसे संभवतः डेप्थ या अल्ट्रावाइड शॉट्स के लिए सेकेंडरी सेंसर के साथ जोड़ा गया है।
इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। जिसकी कवर स्क्रीन काफी छोटी है, जो आधिकारिक रेंडर से काफी स्पष्ट है। वहीं DCS की मानें तो इसका माप केवल 2.1 इंच है। फिलहाल रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट की डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन ये स्पेक्स मिड-रेंज फोल्डेबल में अपेक्षित चीजों के अनुरूप हैं।
नोवा फ्लिप में फ्लैगशिप फोल्डेबल के टॉप-टियर स्पेक्स या प्रीमियम मैटीरियल नहीं होंगे, लेकिन अफवाह वाली कीमत इसे फोल्डेबल फोन में दिलचस्पी रखने वाले बजट-सचेत यूजर्स के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बना सकती है। अन्य जानकारी के लिए हमें 6 अगस्त तक इसके आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








