4,400mAh की बैटरी के साथ Huawei Nova Flip लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Huawei Nova Flip चीन में लॉन्च हो चुका है। इसे कंपनी ने Nova सीरीज के पहले फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च किया है। क्लैमशेल फोल्डेबल फोन में 2.14 इंच की चौकोर बाहरी स्क्रीन और 6.94 इंच की एक्स्ट्रा डिस्प्ले दी गई है।
इस फोन को कंपनी ने 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके साथ इस फोन में 50MP की डुअल रियर कैमरा यूनिट जोड़ी गई है। चलिए इस फोन की डिटेल्स को विस्तार से जान लेते हैं।

Huawei Nova Flip की कीमत
इस फोल्डेबल फोन की 256GB ट्रिम के लिए कीमत CNY 5,288 (लगभग 62,000 रुपये), 512GB ट्रिम के लिए कीमत CNY 5,688 (लगभग 66,000 रुपये) और 1TB ट्रिम के लिए कीमत CNY 6,488 (लगभग 75,000 रुपये) है। इस फोन को 4 कलर ऑप्शन न्यू ग्रीन, सकुरा पिंक, जीरो व्हाइट और स्टारी ब्लैक में लॉन्च किया है। Huawei Nova Flip फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी।
Huawei Nova Flip स्पेसिफिकेशंस
डिसप्ले: डुअल सिम Huawei Nova Flip HarmonyOS 4.2 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल HD+ (1,136x2,690 पिक्सल) OLED LTPO इनर डिस्प्ले है, जिसमें 1Hz से 120Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 419ppi पिक्सल डेनसिटी है।
इसमें 480x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 318ppi पिक्सल डेनसिटी वाला 2.14 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। इस लेटेस्ट फोन में चिपसेट और रैम कैपिसिटी का खुलासा अभी ब्रांड द्वारा नहीं किया गया है, लेकिन इसमें काफी हद तक लेटेस्ट किरिम 8000 SoC होने की उम्मीद है।
कैमरा: इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का RYYB मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अन्य: Huawei Nova Flip पर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS/AGPS, NFC, GLONASS, Beidou, NabIC, OTG और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सर्टिफिकेशन के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
बैटरी: इसमें 66 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गई है। अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई 6.88 मिमी है और इसका वजन 195 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








