Home
Mobile

Huawei Nova सीरीज का फ्लिप फोन अगस्त में Kirin 9010E के साथ लॉन्च हो सकता है

Huawei जल्द ही Nova सीरीज के तहत मार्केट में अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च कर सकता है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी है। इस आगामी फोन को लेकर सामने आए नए लीक में दावा किया गया है कि, इस फोन को अगस्त की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, इससे पहले रिपोर्ट्स में Huawei Nova सीरीज के फ्लिप फोन को जुलाई में लाए जानें की बात कही जा रही थी। नई लीक Weibo (चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट) के टिपस्टर Dingjiao Digital की ओर से आई है।

Huawei Nova सीरीज के नए फ्लिप फोन की अगस्त में हो सकती है एंट्री

इसकी कीमत की बात करें तो नोवा सीरीज के फ्लिप फोन की कीमत Huawei Pocket 2 से कम होगी, जिसे इस साल की शुरूआती फरवरी में ही लॉन्च किया गया था।

उम्मीद की जा रही है कि, नोवा सीरीज के फ्लिप फोन की कीमत लगभग 4,000-5,000 युआन तय किया जा सकता है, जो फोल्डेबल डिवाइस के दायरे में शामिल होने के लिए कई नए यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

Huawei Nova सीरीज के नए फ्लिप फोन की अगस्त में हो सकती है एंट्री

इसके अलावा टिपस्टर ने दावा किया है कि, इस फोन में हाल ही में जारी किए गए Pura 70 सैटेलाइट मैसेजिंग एडिशन जैसा ही प्रोसेसर मिलेगा।

आपको बता दें, Huawei Pura 70 सैटेलाइट मैसेजिंग एडिशन में Kirin 9010E चिपसेट दिया गया है। जिसमें एक 2.19GHz Taishan कोर, दो 2.18GHz Taishan कोर, तीन 1.55GHz Cortex-A510 कोर और एक Maleoon 910 GPU शामिल है। जिसकी क्लॉक स्पीड 750MHz है। किरिन 9010 के मुकाबले में CPU 111MHz कम क्लॉक स्पीड पर चलता है, जबकि अन्य कोर लगभग समान फ्रिक्वेंसी पर काम करते हैं।

नोवा सीरीज के फ्लिप फोन में कथित तौर पर Huawei Pocket 2 के मुकाबले एक अलग उपरी डिजाइन होगा। Huawei Pocket 2 एक छोटे गोलाकार बाहरी डिस्प्ले के साथ आता है। लेकिन नए फ्लिप फोन में एक बड़ा बाहरी डिस्प्ले पेश करने की उम्मीद है।

Huawei Pocket 2 के स्पेक्स- हुवावे पॉकेट 2 में 6.94 इंच का LTPO OLED इनर डिस्प्ले मिलता है, जो 1136 x 2690 पिक्सल (~420 ppi) का रिज़ॉल्यूशन ऑफर करता है। इसके साथ ही इसमें 2200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके बाहरी गोलाकार डिस्प्ले में LTPO OLED पैनल भी है, जिसका माप 1.15 और रिज़ॉल्यूशन 360 x 360 पिक्सल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के बैक में XMAGE ब्रांडेड 50MP + 8MP + 12MP + 2MP क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP मेन और 8MP 3x टेलीफोटो OIS सपोर्ट के साथ आता है। 2MP हाइपरस्पेक्ट्रल कैमरा कथित तौर पर AI का उपयोग करता है। इसके अलावा सामने की तरफ 10.7-सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा है। पॉकेट 2 किरिन 9000S चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Nova series flip with Kirin 9010E may launch in August know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X