Huawei ने तगड़ी बैटरी, धांसू कैमरा के साथ नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Huawei Nova Y71 Launch:अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 25 हजार से कम हैं तो आपके लिए Huawei Nova Y71 स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जिस कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने बजट फोन के तौर पर पेश किया है। जिसमें 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। साथ ही यह फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Huawei Nova Y71 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Huawei Nova Y71 में यूजर्स को 6.75 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जो 720 x 1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इस लेटेस्ट हैंडसेट में आपको 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड EMUI 12 के साथ आ रहा है। फिलहाल अभी तक फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया गया है। Huawei Nova Y71 को 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सिक्योरिटी के लिए इसके साइड में माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में ड्यूल 4G सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी मिल रहा है। इसके अलावा आपको इसमें ग्रेविटी सेंसर और कंपास सेंसर भी मिल रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल रही है। जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Huawei Nova Y71 की कीमत
Huawei Nova Y71 को गोल्ड और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ZAR 4,999 (लगभग 21,900 रुपये) तय किया गया है। फिलहाल यह फोन साउथ अफ्रीका में उपलब्ध है, जिसे अन्य मार्केट में जल्द आने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








